Here you will get Paragraphs and Short Essay on Deforestation in Hindi Language for students of all Classes in 100, 200, 300, 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में वनों की कटाई पर निबंध मिलेगा।
Essay on Deforestation in Hindi – वनों की कटाई पर निबंध
Essay on Deforestation in Hindi – वनों की कटाई पर निबंध ( 100 words )
वनोन्मुलन का अर्थ वनों का काटना और उन्हें जलाना है ताकि उन क्षेत्रों को आवास स्थान या उद्योग बनाने के लिए प्रयोग किया जा सके। मानव नियमित रूप से वनों को काटता जा रहा है जिससे अनेकों समस्याएँ उत्पन्न हो रही है। वनोन्मुलन को कारण पशुओं को रहने के लिए अनुकुल वातावरण नहीं मिल पा रहा है और साथ ही जमीन भी बजंर होती जा रही है। पर्यायवरण प्रदुषण भी बढ़ रहा है और मनुष्य को पेड़ो से होने वाले लाभ भी नहीं मिल रहे है। सरकार ने वनोन्मुलन रोकने के लिए बहुत से कानुन बनाए है और वनों की कटाई पर रोक लगाई है। हम सबको भी पेड़ काटने की बजाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।
Short Essay on Deforestation in Hindi Language – वनों की कटाई पर निबंध ( 200 words )
व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए मानव वनों को और वृक्षों को काटता जा रहा है दिसे वनोन्मुलन कहा जाता है। मनुष्य घर और उद्योग बनाने के लिए निरंतर वृक्षों को काटता जा रहा है और उससे होने वाले दुष्परिणाम पर ध्यान नहीं दे रहा है। वृक्षों की कटाई से पर्यायवरण को बहुत नुकसान पहुँचता जा रहा है। निरंतर वृक्षों की कटाई के कारण बहुत सी समस्याएँ उत्पन्न हो रही है। वृक्ष मिट्टी को पकड़ कर रखते हैं और उनकी कटाई की वजह से मिट्टी की पकड़ कम होती जा रही है और मिट्टी खिसकती जा रही है।
वृक्षों को काटने से वायु दुषित होती जा रही है और वायु प्रदुषण बढ़ता जा रहा है। वृक्ष हमारे लिए बहुपयोगी है। उनसे हमें फल, फूल, छाया ,ईंधन और कागज की फैक्ट्री के लिए कच्चा माल प्राप्त होता है। वृक्षों की कटाई से इन सब चीजों में कमी आई है और उद्योगों को भी कच्चा माल नहीं मिल पाता है। वनोन्मुलन से वन्य प्रजातियाँ भी लुप्त हुई है और वर्षा में भी कमी आई है। वनोन्मुलन ने पर्यायवरण को बहुत नुकसान पहुँचाया है जिसके लिए हमें चाहिए कि हम पेड़ों को काटना बंद करे और हो सके तो ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए।
Essay on Deforestation in Hindi – वनों की कटाई पर निबंध ( 300 words )
वनोन्मुलन आज के समय की सबसे बड़ी समस्या है। वनोन्मुलन से अभिप्राय वनों की कटाई और उनको जलाने से जिससे हमें बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मनुष्य अपनी प्रगति की होड़ में और बढ़ते हुए शहरीकरण और उद्योगीकरण के लिए निरंतर वनों की कटाई करता जा रहा है। मनुष्य वनों से होने वाले लाभ को भूल रहा है। ईंधन के लिए लकड़ी प्राप्त करने, लकड़ी कै व्यापार करने, घर और उद्योग बनाने के लिए जगह बनाने हेतु वनों की कटाई की जाती है।
वनोन्मुलन से पर्यायवरण, जीव जंतुओं और मनुष्य के जीवन पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ रहे है। वनों के अभाव में वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साईड की मात्रा बढ़ हई है जिससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। वनों की कटाई से हमें फल, फूल और छाया भी नहीं मिल रहे है। हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध हवा नहीं मिल रही है। वन वर्षा लाते हैं और मिट्टी को बहने से रोकते है। वनों के अभाव में जलवायु परिवर्तन हो रहा है और मिट्टी का कटाव भी हो रहा है। वन वन्य प्रजातियों का आवास स्थान है और इनके अभाव में उन्हें जीवित रहने के लिए अनुकुल वातावरण नहीं मिल पाता है और बहुत सी प्रजातियाँ लुप्त होती जा रही है।
वन हमारे पर्यायवरण का एक बहुत ही अहम हिस्सा जो पर्यायवरण को स्वच्छ रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। पर्यायवरण को सरंक्षित रखने के लिए वनों का होना आवश्यक है और सरकार ने भी वनों की कटाई पर प्रतिबंध लगाया है। हम सबको भी मिलकर वनों की रक्षा करनी चाहिए और पेड़ काटने की बजाय ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और उनकी सिंचाई भी करनी चाहिए। यदि हम इसी तरह वनों को काटते रहे तो एक दिन हम सही से साँस भी नहीं ले पाऐंगे। इसलिए पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ।
Essay on Deforestation in Hindi Language – वनों की कटाई पर निबंध ( 400 words )
वनों की कटाई के कुछ सबसे सामान्य कारण वैश्वीकरण, शहरीकरण, अधिक जनसंख्या और जलवायु हैं। वनों की कटाई के प्रभाव मुख्य रूप से हमारे पर्यावरण को खराब कर रहे हैं, जैसे मिट्टी का क्षरण, जैव विविधता प्रभाव और सामाजिक प्रभाव। पेड़ों को लकड़ी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है|
वृक्षों, झाड़ियों आदि के साथ एक विशाल भूमि का क्षेत्रफल वन कहा जाता है। और वनों की कटाई का मतलब है कि बड़ी संख्या में पेड़ों का काटा जाता है। पेड़ हमारे लिए उपयोगी हैं विभिन्न तरीकों से। वे हमें लकड़ी, भोजन और अन्य उत्पादों के साथ प्रदान करते हैं, वे हमें छाया देते हैं और वे सूखा और बाढ़ को रोकने में मदद करते हैं। लेकिन पेड़ों की इन सेवाओं का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण है। वृक्षों से त्वरित लाभ लेने के लिए, पुरुषों ने बड़ी संख्या में उन्हें काट दिया। पेड़ों को अग्नि की लकड़ी के रूप में इस्तेमाल करने के लिए ज्यादातर नष्ट कर दिया जाता है। यह विनाश हमारे पारिस्थितिक संतुलन को परेशान करता है यह मिट्टी के क्षरण को जाता है और हमें फल और लकड़ी से वंचित करता है और आर्थिक नुकसान का कारण बनता है।
तो, हमें वनों की कटाई के खराब प्रभावों का एहसास करना होगा वास्तव में, यदि हमारे देश में वनों की कटाई चलती है तो उसे रेगिस्तान में बदल दिया जाएगा। इसलिए, हमें अपने आम लोगों को शिक्षित करना होगा और उन्हें पेड़ों को काटने से दूर रहने के लिए राजी करने के लिए प्रेरित करना होगा। हमें सामान्य लोगों के बीच जंगलों को नष्ट करने की बुराइयों के बारे में जागरूकता पैदा करनी चाहिए और उन्हें अधिक से अधिक वृक्षों के पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। अन्यथा हमारे देश के जंगली धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे और हम बड़ी दुःख में होंगे। तो, मुझे लगता है कि प्रत्येक पुरुष और महिला को हर साल कम से कम पेड़ खड़ा करना चाहिए।
वनों की कटाई को रोकने के लिए हमें अपने सभी हाथ मिलाने चाहिए, प्रत्येक हमारे छोटे तरीके से दुनिया कागज के निर्माण से पहले मौजूद था पेपर रसोई तौलिये, चेहरे के ऊतकों जैसे बहुत सारी चीज़ें से बचा जा सकता है, यदि केवल शब्द डिस्पोजेबल शब्द के साथ इतना तंग न हो इसलिए उस के लिए जाना जो कि पुन: प्रयोज्य और रीसायकल योग्य है हमारे पेड़ों हमारी विरासत हमारे पूर्वजों द्वारा हमें दी गई हैं, यह विरासत है हम अपने स्वयं छोड़ देना चाहिए|
हम उम्मीद करेंगे कि आपको यह निबंध ( Essay on Deforestation in Hindi – वनों की कटाई पर निबंध ) पसंद आएगा।
disadvantages of deforestation in hindi|
More Articles:
Essay on Forest in Hindi – वनों का महत्व पर निबंध
Save Trees Essay in Hindi – पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
Essay On Trees In Hindi-वृक्ष पर अनुच्छेद
Speech on Natural Resources in Hindi – प्राकृतिक संसाधन पर भाषण
Essay on Trees Our Best Friends in Hindi Language – पेड़ हमारे मित्र पर निबंध