Hindi Diwas Par Nibandh – Hindi Diwas Essay in Hindi. Here you will get Paragraph and Short Essay on Hindi Diwas in Hindi Language for students of all Classes in 200, 300 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में हिंदी दिवस पर निबंध मिलेगा।
Essay on Hindi Diwas in Hindi Language – हिंदी दिवस पर निबंध
Short Essay on Hindi Diwas in Hindi Language – हिंदी दिवस पर निबंध ( 200 words )
हिंदी भारत की राजभाषा के रूप में 14 सितंबर, 1949 को अपनाई गई थी और इसी कारण हर साल इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी पूरे विश्व में सबसे ज्यादा बोली जानो वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर है। हिंदी दिवस लोगों को हिंदी का महत्व समझाने और हिंदी को जन साधारण की भाषा बनाने के लिए मनाया जाता है। इस दिन सभी कार्य हिंदी में किए जाते है और बच्चों को भी हिंदी के संपन्न होने और अपना इतना बड़ा शब्दकोष होने के विषय में बताया जाता है।
हिंदी दिवस के दिन स्कूलों और कॉलेजों में हिंदी में निबंध लेखन और वाद विवाद प्रतियोगिता कराई जाती है। हिंदी में भाषण भी दिए जाते हैं। हिंदी का अपने कार्य में सही से प्रयोग करने और लोगों को भी हिंदी बोलने के लिए प्रेरित करने वाले लोगों को सरकार द्वारा पुरूस्कार दिए जाते हैं। राजभाषा गौरव पुरूस्कार किसी एक व्यक्ति को दिया जाता है और राजभाषा किर्ती पुरूस्कार किसी संगठन को दिया जाता है।
हिंदी दिवस के दिन लोगों को याद दिलाया जाता है कि उनकी राजभाषा हिंदी है न कि अंग्रेजी और हमें अपनी राजभाषा का प्रयोग बड़े गर्व के साथ करना चाहिए।
Essay on Hindi Diwas in Hindi Language – हिंदी दिवस पर निबंध ( 300 words )
हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है जिसे 14 सितंबर 1949 में एक मत से राष्ट्रीय भाषा का दर्जा मिला था। हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाने के लिए 1953 ये हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हिंदी दिवस का उद्देश्य-
हिंदी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा के प्रति जागरूक करना है। बच्चों को हिंदी के विशाल शब्दकोष के विषय में बताना है। आज के समय में लोग अंग्रेजी को अपनाते जा रहे हैं जिस कारण हिंदी भाषा अपने ही देश में पहचान खो रही है। हिंदी दिवस के माध्यम से कोशिश की जाती है लोगों को अहसास दिलाया जाए कि हिंदी उनकी अपनी आम बोलचाल की भाषा है और वह उसका पूर्ण सम्मान करें।
कार्यक्रम-
हिंदी दिवस पर स्कूलों कॉलेजों और राजकीय स्तरों पर हिंदी निबंध एवं लेख प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदी भाषा में ही कार्य किया जाता है। हिंदी में भाषण दिए जाते हैं।
पुरूस्कार-
हिंदी दिवस के दिन उन लोगों को पुरूस्कार भी दिए जाते हैं जो हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं और लोगों को भी हिंदी भाषा की तरफ प्रेरित करते हैं। राजभाषा गौरव पुरूस्कार किसी एक व्यक्ति को दिया जाता है जो तकनीक पर कार्य करते हैं और राजभाषा कीर्ति पुरूस्कार किसी समिति या गठन को दिया जाता है।
निष्कर्ष-
हिंदी पूरे विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर है लेकिन धीरे धीरे यह अपना अस्तित्व खोती जा रही है। हिंदी दिवस के माध्यम से जिन लोगों को हिंदी का ग्यान है वह लोगों को उस विषय में बताते हैं और प्रयास करते हैं कि हिंदी का अस्तित्व बना रहे। इन सभी प्रयासों के कारण हिंदी की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है और यह इंटरनेट पर भी प्रयोग की जाती है। बम सबको अपनी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करना चाहिए और उसे जन साधारण की भाषा बनाना चाहिए। वैसे भी हिंदी मात्र एक भाषा नहीं है अपितु यह हमारी मातृभाषा है।
Hindi Diwas Essay in Hindi – Essay on Hindi Diwas in Hindi Language ( 400 words )
भारत एक बहुभाषीय देश है यहाँ के हर राज्य में अलग अलग भाषा बोली जाती है। 14 सितंबर ,1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया था और इसी वजह से हर साल भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के राज्य में मनाया जाता है। हिंदी विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर हैं। धीरे धीरे हिंदी के शब्दकोष में अंग्रेजी शब्द आते जा रहे हैं। हिंदी भारत की अधिकारिक भाषा होने के बावजुद भी सभी सरकारी कार्यों में अंग्रेजी का प्रयोग किया जाता है।
लोग हिंदी बोलने में संकोच और शर्म महसुस करते है जो कि भारत और भारत के वासियों के लिए बहुत ही शर्म की बात है। जिस देश के लोग अपनी राष्ट्र भाषा को बोलने में गर्व महसूस नहीं करते वह देश कभी प्रगति नहीं कर सकता है। हिंदी दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोगों को हिंदी का महत्व समझाया जा सके और हिंदी को जन साधारण की भाषा बनाया जा सके। हिंदी दिवस के दिन सभी काम हिंदी में किए जाते हैं। स्कूलों में हिंदी में वाद विवाद और निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई जाती है। इस दिन सभी हिंदी में ही बातचीत करते हैं। हिंदी में बड़े बड़े स्तर पर भाषण प्रतियोगिता भी कराई जाती है।
हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने वालों और दुसरों को भी हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने वालों को सरकार द्वारा पुरूस्कार दिया जाता है। राजभाषा गौरव पुरूस्कार सिर्फ एक व्यक्ति के लिए होता है। यह ज्यादातर उनके लिए होता है जो हिंदी में तकनीक के बारे में लिखते हैं। राजभाषा किर्ती पुरूस्कार किसी मंडली या किसी संगठन को दिया जाता है जो हिंदी को बढ़ावा देता है। लोगों को खुद भी हिंदी भाषा के महत्व को समझना होगा अन्यथा धीरे धीरे यह भाषा लुप्त होती चली जाएगी। हमें चाहिए क् हम कभी विदेशों में भी जाए तो हिंदी को गर्व से बोले। हमारी भाषा से हमारी पहचान होनी चाहिए।
हर व्यक्ति को आम बोलचाल की भाषा के रूप में प्रयोग करना चाहिए। बच्चों को हिंदी के संपन्न और अपना बहुत बड़ा शब्द कोष होने के बारे में बताना चाहिए। हिंदी को पूर्ण रूप से अधिकारिक भाषा के रूप में अपनाना होगा और न्यायालयों और सभी सरकारी कार्यों में हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। हिंदी दिवस हमें हिंदी का महत्व समझाता है। हमें हर साल हिंदी दिवस मनाकर लोगों को हिंदी के प्रति जागरूक करना चाहिए।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Hindi Diwas Par Nibandh – Essay on Hindi Diwas in Hindi Language – हिंदी दिवस पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Speech on Hindi Diwas in Hindi – हिंदी दिवस पर भाषण
Essay on Noise Pollution in Hindi – ध्वनि प्रदूषण पर निबंध
Essay on Paropkar in Hindi – परोपकार पर निबंध
Essay on Van Mahotsav in Hindi – वन महोत्सव पर निबंध