Get information about Land Pollution in Hindi Language. Here you will get Paragraph and Short Essay on Land Pollution in Hindi Language for students of all Classes in 100, 200 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में भूमि प्रदूषण पर निबंध मिलेगा।
Essay on Land Pollution in Hindi – भूमि प्रदूषण पर निबंध
Short Essay on Land Pollution in Hindi Language – भूमि प्रदूषण पर निबंध ( 100 words )
भूमि प्रदुषण भूमि में किसी भी तरह का रासायनिक या जैविक बदलाव है जिससे पर्यायवरण को हानि पहुँचती है। भूमि पर खनिज तेलों का गिरना, वनोन्मुलन, कुड़ा करकट, रसायनिक समावेशन, अत्यधिक सिंचाई और अमलीय वर्षा आदि भूमि प्रदुषण के कारण है। भूमि प्रदुषण की वजह से भूमि की उर्वरकता शक्ति कम होती जा रही है और यह समस्या ज्यादातर शहरों में है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन हमारे पास खाने के लिए भोजन नहीं होगा क्योंकि फसलों का सही विकास नहीं होगा। हम सभी को भूमि प्रदुषण को रोकने के लिए उचित उपाय करने चाहिए।
Essay on Land Pollution in Hindi Language – भूमि प्रदूषण पर निबंध ( 200 words )
भूमि हमारे पर्यायवरण में मौजुद एक अहम संसाधन है जिसकी जरूरत सभी जीवित और अजीवित जीवों को है। हमारी भूमि में किसी भी प्रकार का रासायनिक या जैविक बदलाव जिससे मानव, पशुओं और वनस्पति को हानि हो उसे भूमि प्रदुषण कहते है। भूमि प्रदुषण किसी भी कारण से भूमि का दुषित होना है। भूमि प्राकृतिक और मानवीय कारकों की वजह से दुषित होती है। भूमि अत्यधिक सिंचाई, अमलीय वर्षा, कुड़ा करकट, उद्योगों से निकलने वाले रसायन और कीटनाशकों की वजह से दुषित होती जा रही है। भूमि के दुषित होने के कारण पर्यायवरण और जीवन पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव पड़ रहो है। भूमि प्रदुषण को बढ़ावा देने में वनोन्मुलन की भी अहम भूमिका है। दुषित भूमि पर फसलें सही से नहीं उगती है और जीवों को उच्च भोजन नहीं मिलता है।
हवा में मौजुद प्रदुषक और किसी भी घटना के दौरान गिरा खनिज तेल भूमि को दुषित करते है। भूमि के दुषित होने से भूमि की उर्वरक शक्ति कम होती जा रही है जो कि बहुत ही हानिकारक है। भूमि की उर्वरक शक्ति को बरकरार रखने के लिए और मानव कल्याण के लिए हमें भूमि प्रदुषण को रोकना होगा जिसको लिए हमें खुले में कचरा नहीं फेंकना चाहिए और बच्चों को भी भूमि प्रदुषण रोकने के उपायों के बारे में बताना चाहिए। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हमें भूमि प्रदुषण को रोकना होगा।
Essay on Land Pollution in Hindi – भूमि प्रदूषण पर निबंध ( 400 words )
भूमि ब्रहमांड की एक स्थाई ईकाई है। भूमि के रसायनिक या भौतिक तत्वों में परिवर्तन होने को ही भूमि प्रदुषण कहा जाता है। भूमि का लगभग 50 प्रतिशत भाग ही प्रयोग लायक है वरना बाकि के 50 प्रतिशत भाग पर पर्वत खाई आदि हैं। आज के आधुनिक युग में प्रगति करने के लिए मनुष्य अपनी गतिविधियों से भूमि को निरंतर दुषित करता जा रहा है।
भूमि को सबसे ज्यादा ठोस पदार्थ दुषित करते हैं। घरों से,दुकानों से और कारखानों से निकलने वाले ठोस और तरल पदार्थ भूमि के धरातल पर फैलकर भूमि को दुषित करते हैं। चमड़ा, पॉलीथीन प्लास्टिक आदि मिट्टी में मिलकर भूमि को दुषित करते हैं। खेतों में हानिकारक कीटनाशक अधिक मात्रा में डालने से भी भूमि प्रदुषण बढ़ता है। अम्लीय वर्षा से भी भूमि प्रदुषण बढ़ता है। उद्योगों से निकलने वाले हानिकारक रसायन भी भूमि को बहुत ही नुकसान पहुँचाते है।
भूमि ही मनुष्य का पालन पौषण करती है। यही मनुष्य और पशुओं के लिए भोजन उपलब्ध कराती है। दुषित भूमि मनुष्य और पेड़ पौधों पर बहुत ही नकारात्मक प्रभाव डालती है। जहाँ पर भी भूमि दुषित होती है वहाँ की उपजाऊ शक्ति खत्म हो जाती है और वह भूमि बंजर हो जाती है। वहाँ पर कोई पेड़ पैधा नहीं उगता और यदि उगता भी है को वह खाने लायक फल नहीं देता और उसे खाने से मनुष्य और पशु पक्षी बिमार पड़ जाते हैं। फसलें भी अच्छी नहीं हो पाती। दुषित भूमि पर बहने वाला जल भी दुषित हो जाता है जिससे जल प्रदुषण भी बढ़ता है।
भूमि प्रदुषण को रोकने के लिए अभी से उपाय किए जाने चाहिए अन्यथा एक दिन भूमि पर सब कुछ खत्म हो जाएगा और पूरी भूमि विरान हो जाएगी। खुले में कचरा फेंकने पर प्रतिबंध लगाना होगा और पॉलीथीन का प्रयोग बंद करना होगा। ऐसे सामानों का प्रयोग करना होगा जो पूर्ण रूप से नष्ट हो जाए। हमें उद्योगों के रसायनों को भी भूमि तक पहुणचने से पहले ही उनका उपचार कर देना चाहिए।
भूमि मनुष्य की मुलभूत आवश्यकता है और इसे स्वच्छ रखना हम सब का कर्तव्य है। हर व्यक्ति को ही वातावरण को साफ रखने की सोच रखनी होगी ताकि संपूर्ण विश्व को स्वच्छ रखा जा सके और सभी लोगों को स्वस्थ रखा जा सके। अगर हम धरती पर युहीं जीवन को हरा भरा देखना चाहते हैं तो भूमि को साफ रखना जरूरी है जिसके लिए वायु से लेकर जल तक सभी चीजों को प्रदुषण रहित रखना होगा।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Land Pollution in Hindi – भूमि प्रदूषण पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
Related Articles:
Essay on Water Pollution in Hindi – जल प्रदूषण पर निबंध
Essay on Soil Pollution in Hindi – मृदा प्रदूषण पर निबंध
Essay on Plastic Pollution in Hindi – प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध
Essay on Noise Pollution in Hindi – ध्वनि प्रदूषण पर निबंध
Essay on Air Pollution in Hindi – वायु प्रदूषण पर निबंध
Essay on Environment Pollution in Hindi – पर्यावरण प्रदुषण विषय पर निबंध