Get information about Soldier in Hindi. Here you will get Paragraph and Short Essay on Soldier in Hindi Language for students of all Classes in 100 and 300 words. Sainik Par Nibandh. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में सैनिक पर निबंध मिलेगा।
Essay on Soldier in Hindi – सैनिक पर निबंध
Sainik Par Nibandh – सैनिक पर निबंध ( 100 words )
सैनिक हर देश की शान होते है। वह शरहद पर रहकर देश और देश के लोगों की रक्षा करते है। इन्ही की वजह से हम लोग चैन की नींद सो पाते है। यह देश की रक्षा के लिए अपने प्राण तक त्याग देते हैं। इन्हें अपने घर परिवार से ज्यादा मातृभूमि से प्यार होता है तभी तो यह लोग घर से दूर उसकी रक्षा में लगे होते है। सैनिकों में देश भक्ति कूट कूट कर भरी होती है। सैनिकों को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए और उनके घर वालों को भी उचित व्यवस्था दी जानी चाहिए।
Short Essay on Soldier in Hindi Language – सैनिक पर निबंध ( 300 words )
सैनिक देश के रक्षक होते है जो सीमा पर रहकर बाहरी शक्तियों से देश की रक्षा करते है। इन्हीं की वजह से देश के अलग अलग वर्ग के लोग चैन से रह पाते है क्योंकि उन्हें पता होता है कि सैनिकों के होते उन्हें कोई भी खतरा नहीं है। सैनिक बहुत ही ईमानदार होते है और उनमें देश भक्ति की भावना कूट कूट कर भरी होती है। हर देश क् सैनिक उसकी शान होते है।
देश के सैनिकों को कभी रेगिस्तान की तपती धूप तो कभी पहाड़ो की ठंडक को सहन करना पड़ता है। हर टाईम उनकी जान पर खतरा मंडराता रहता है लेकिन बिना जान की प्रवाह किए वो दिन रात मातृभूमि की रक्षा करते है। उन्हें अपनी मातृभूमि अपने परिवार से भी ज्यादा प्यारी होती है। वह अपने परिवार से भी नहीं मिल पाते। देश की रक्षा करते करते वो अपने देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर देते हैं। वो अपनी अंतिम साँस तक दुश्मनों का मुकाबला करते हैं। सैनिकों का सहास प्रशंसा योग्य होता है। जब कभी देश के अंदर भी स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है तब सैनिकों को ही बुलाया जाता है।
सैनिकों के साथ साथ उनके घर वालों की हिम्मत की दाद दी जानी चाहिए। सैनिकों कै बच्चें जो उनसे लंबे समय तक नही मिल पाते। सैनिक की पत्नी जिसका पति शादी के अगले दिन ही बॉर्डर पर ड्युटी के लिए चला जाए हर समय उसकी लंबी उमर की ही दुआ माँगती रहती है।
सैनिक वह व्यक्ति है जिसको होली दिवाली आदि त्योहारों पर भी छुट्टी नहीं होती बल्कि उस दौरान वो चोकन्ने हो जाते है। जब पूरा देश खुशी और उमंग की लहरों में डूबा होता है तब उनकी सुरक्षा के लिए सीमा पर कई जवान अपनी जान गँवा देते है। सैनिक देश में सबसे ज्यादा सम्मान के पात्र है उन्हें पूरा सम्मान मिलना चाहिए और उनके घर वालों को भी पुरी व्यवस्था दी जानी चाहिए।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Soldier in Hindi – सैनिक पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on Indian Army in Hindi – भारतीय सेना पर निबंध
Essay on Indian Flag ( Tiranga ) in Hindi – भारत के राष्ट्रीय ध्वज़ ( तिरंगा ) पर निबंध
History of India in Hindi – भारत का इतिहास
Essay on Tourism in India in Hindi – भारत में पर्यटन व्यवसाय पर निबंध
If I Were The Prime Minister of India in Hindi – यदि मैं प्रधानमंत्री होता पर निबंध