Learn How to Write an Essay in Hindi Language for School Students of all classes in 100, 200, 300, 400, 500, 1000, 1250, 1500 words. यहां हम आपको हिंदी में निबंध लिखने के तरीके सिखाएंगे। निबंध साहित्य का प्रमुख अंग है।
How to Write an Essay in Hindi – हिंदी में निबंध कैसे लिखें
How to Write an Essay in Hindi Language – हिंदी में निबंध कैसे लिखें
निबंध साहित्य का प्रमुख अंग है। अतः इसे ठीक प्रकार से लिखने के लिए अध्ययन और अभ्यास की परम अवश्यकता है। निबंध लिखने वाला वनर्य विषय के बारे में जितनी अधिक बातों को जानता होगा उतना ही उसके विषय पर निबंध का कलेवर सुन्दर ऐवं पठनीय होगा। यह सब, पुस्तकों के परिशीलन, निजी अनुभव और निरीक्षण से प्राप्त किया जा सकता है। उसके साथ ही प्रतिभा से काम लेना चाहिए जो कि एक बार के अवलोकन व पठन से उसकी विशेष सामग्री को अपने में समेटकर रख सके और यथासमय उसका उपयोग किया जा सके। कला की दृष्टि से निबंध को सुन्दर बनाने के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित बातों की और विशेष ध्यान देना चाहिए।
भाव संगठन-
निबंध में कभी भी भाव- संघर्ष नहीं होना चाहिए। उसकी व्याख्या के बाद सब भाव एकत्रित होकर एक उद्देश्य के रूप में होने चाहिए। किसी प्रकार के असंगत भावों का निबंध में समावेश नहीं होना चाहिए।
भावक्रम-
निबंध के भावों का समावेश क्रमानुसार होना चाहिए। मनगदंत भावों को लिखकर निबंध को कभी भी बोझिल नहीं बनाना चाहिय। इसके लिए निबन्ध लिखने से पूर्व उसका ढाँचा तैयार कर लेना चाहिए।
संशिप्त-
निबंध में ऐसे शब्दों का उपयोग करना चाहिए जो कि थोड़े में ही आपके आशय को प्रकट कर सकें। अधिक शब्दों की भरमार से निबंध नीरस हो जाता है। इसमें शब्दों की पूनरावृत्ति भी नहीं होनी चाहिए।
भाषा और शैली-
निबंध भावों का भण्डार होता है। अत: इसकी भाषा सरल, महावरेदार होनी चाहिए। कठिन शब्दों का प्रयोग करके भाषा को असून्दर नहीं बनाना चाहिए। भाषा सभ्य और ऊँचे दर्जे की होनी चाहिए। वाक्य सरल और स्वाभाविक होने चाहिए। भाषा में अलंकारों का भी स्वाभाविक प्रयोग होना चाहिए। निबंध के विषय को कई अन्नूछेदों में बाँट लेना चाहिए, जिससे प्रत्येक में पृथक्- पृथक् प्रसंगों का विस्तार हो सके। ऐसा करने से निबंध सरस और सरल बन जाता है और पाठक का मन उसमें रम जाता है।
व्याकरण-
भाषा के साथ-साथ ही व्याकरण की और से भी उदासीन नहीं होना चाहिए। शब्दों ऐवं वाक्यों का प्रयोग व्याकरण के नियमानुसार ही होना चाहिए। निबंध में यथासंभव अन्य भाषाओं के शब्दों को छोड़कर विशुद्ध हिंदी के शब्दों का ही प्रयोग करना चाहिए।
How to Write an Essay in Hindi – हिंदी में निबंध कैसे लिखें
निबंध के प्रकार
निबंध के विशेष रूप से तीन प्रकार हैं-
1- विवरनात्मक निबंध
2- वर्णनात्मक निबंध
3- विचारात्मक निबंध
1- विवरनात्मक निबंध –
ऐसे निबंध का समबन्ध किसी विशेष घटना से होता है। अतः इसमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि कान- सी घटना कब और कहाँ हुई है। उसका वर्णन क्रमानुसार होना चाहिए। जैसे की वह आँखों से देखी गई हो। इसके अन्तर्गत आत्म- कथाएँ, जीवन- चरित्र, ऐतिहासिक घटनाएँ, यात्राएँआदि आते हैं। इनके वर्णन में ऐतिहासिक महत्ता नीरस नहीं होनी चाहिए। इसका वर्णन सरल ऐवं आकर्षक होना चाहिए।
2- वर्णनात्मक निबंध –
ऐसे निबंध में अधिकांशत: ज्ञानेंद्रियों द्वारा प्राप्त भावों का वर्णन किया जाता है। इनका विषय किसी वस्तु, दृश्य व स्थान से सम्बंध रखता है। इनमें प्राकृतिक व अप्राकृतिक दोनों तरह के ही विषयों का वर्णन होता है। वृक्ष, लता, फूल, पशु, पक्षी, पोधे, सरिता, सागर, वर्वत, गाँव, नगर, रेल, मोटर, पर्व, मेले, आदि निबन्ध वर्णनात्मक निबंध कहलाते हैं। ऐसे निबंध को लिखने में वही सफलता प्राप्त कर सकता है जिसकी निरीक्षण शक्ति तीव्र हो और जिसकी आँखों ने इन सब चीज़ों को देखा हो। ऐसा होने से वर्णनात्मक निबंध बहुत सुन्दर बन जाता है।
3- विचारात्मक निबंध –
इनमें विचारों की प्रधानता रहती है। इनमें निबंधकार को किसी विषय पर अपने विचार प्रकटकरने पड़ते हैं और उसकी तथार्थता को अनेक दृष्टान्त आदि देकर प्रमाणित करना पड़ता है। इनके अन्तर्गत नगरजीवन और ग्रामजीवन, कलम और तलवार, देश- विभाजन, हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी हो, समाजशिक्षा आदि निबन्ध आते हैं। ऐसे विषयों को छूने से पूर्व इनके विषय में पुरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
कहने का तात्पर्य यह है कि बिना निरीक्षण, मनन और अभ्यास के किसी भी तरह का निबंध नहीं लिखना चाहिए।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( How to Write an Essay in Hindi – हिंदी में निबंध कैसे लिखें ) को पसंद करेंगे।
More Articles :