Get information about Indian Soldier in Hindi. Here you will get Paragraph and Short Bhartiya Sainik Essay in Hindi Language for Kids of all Classes. Bhartiya Sainik Par Nibandh. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में भारतीय सैनिक पर निबंध मिलेगा।
Bhartiya Sainik Essay in Hindi – भारतीय सैनिक पर निबंध
Bhartiya Sainik Essay in Hindi Language – भारतीय सैनिक पर निबंध
भारतीय सेना और उसके सैनिक भारत के लिए गौरव का प्रतीक है जिसका लोहा पूरे विश्व में माना जाता है। भारतीय सेना विश्व की तीसरी सबसे मजबूत सेना है जिसके पास शस्त्रों की कमी भले ही हो लेकिन जोश और सूझ बूझ की बिल्कुल भी कमी नहीं है। भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना देश में रहने वाले लोगों की रक्षा करते हैं और उन्हें बाहरी मुसीबतों से बचाते है। वह सदैव देश के हित में प्राण त्यागने को तत्पर रहते है। भारतीय सैनिक ही है जिनकी वजह से आज भारत के लोग सुख चैन का जीवन जी रहे हैं और हर त्योहार अपने परिवार के साथ खुशी से मना रहे हैं। सैनिकों को तो त्योहारों पर भी अपने घर जाने का मौका नहीं मिलता है। वह बार्डर पर खड़े रहकर भारत माता के की रक्षा करते हैं। उनके लिए पूरा देश ही उनका पूरा परिवार है और उसकी रक्षा करना उनका परम कर्तव्य है।
भारतीय सैनिक और युद्ध-
स्वतंत्रता के बाद 1962 में चीन के साथ उतर पूर्वी सीमा पर लड़ाई होने पर उपयुक्त हथियारों के अभाव में भारतीय सैनिकों को पीछे हटना पड़ा था लेकिन उन्होंने भारत के मस्तिष्क को फिर भी झुकने नही दिया था। पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने ईंट का जवाब पत्थर से दिया था और 1971 में बांग्लादेश का निर्माण भारतीय सैनिकों का ही एक ऐतिहासिक कारनामा था। 2018 में हुए उरी हमले का जवाब भारतीय सैनिकों ने बहुत ही अनोखे तरीके से दिया था। उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर ही आतंकवादियों को मारा था और सेना की एक नई मिशाल दी थी।
निष्कर्ष-
स्वतंत्रता से लेकर अब तक भारतीय सैनिकों ने बहुत संघर्ष किया है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा भी बहुत बार सेना का परीक्षण लिया गया है और बहुत बार प्रशंसा भी की गई है। भारतीय सैनिकों की काबिलियत की वजह से वियतनाम जैसे देशों में इन्हें शांति संदेश के लिए भी नियुक्त किया गया है। भारतीय सेना का हिस्सा होना व्यक्ति के लिए बहुत ही गर्व की बात है। लेकिन साथ ही यह भी सच है कि भारतीय सैनिकों को उनके हिसाब से सुविधाएँ नहीं मिल पा रही है जिससे उनके मन को ठेस पहुंचती है और यही कारण है कि आज का युवा सेना में जाने से हिचकता है और उसमें अपना भविष्य नहीं बनाना चाहता है। सरकार को चाहिए कि वह सैनिकों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाए।
सरकार को सैनिकों को बेहतरीन भविष्य देने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। देश में रहने वाले लोगों का भी फर्ज बनता है कि जो सैनिक बोर्डर पर रहकर उनकी रक्षा कर रहे हैं, आम जनता को उनके घर वालों का ध्यान रखना चाहिए और हमें हमारे भारतीय सैनिकों का पूर्ण सम्मान करना चाहिए। भारतीय सैनिक ही है जो सीमित साधनों के साथ भी डटकर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और भारतीय सेना के गौरव को बनाए हुए हैं। भारतीय सैनिकों की वीरता और त्याग की मिशाल सब देते हैं और यह बहुत जल्द ही विश्व की सबसे ताकतवर सेना बनेगी।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Bhartiya Sainik Essay in Hindi – भारतीय सैनिक पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
Related Articles:
Essay on Soldier in Hindi – सैनिक पर निबंध
Essay on Indian Army in Hindi – भारतीय सेना पर निबंध
Essay on Indian Flag ( Tiranga ) in Hindi – भारत के राष्ट्रीय ध्वज़ ( तिरंगा ) पर निबंध