Manavta Par Nibandh. Get Paragraph and Short Essay on Humanity in Hindi Language for students of all Classes in 200, 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में मानवता पर निबंध मिलेगा।
Essay on Humanity in Hindi Language – मानवता पर निबंध
मानवता पर निबंध – Short Essay on Humanity in Hindi Language 200 words
मानव एक सामाजिक प्राणी है जो कि एक समाज में रहता है जहाँ उसे सभी से मिल जुलकर रहना होता है। पृथ्वी पर केवल मनुष्य ही एकमात्र ऐसा प्राणी है जो दुसरो के दुखों को आसानी से समझ सकता है और उन्हें कम कर सकता है और यहीं उसका मानवता धर्म है जो कि मनुष्य का सबसे बड़ा कर्म है। अपने लिए कार्य हर व्यक्ति करता है लेकिन उच्च मानव वहीं है जो दूसरों के हित के लिए कार्य करता है और मानवता को दर्शाता है। पहले के लोगों में मानवता की भावना कूट कूट कर भरी होती थी। वह हर सुख दुःख में एक दुसरे के साथ खड़े होते थे।
लेकिन आज के समय के लोग ऐसे हो गए है कि उन्हें दुसरों के दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता है अपितु वह अपने हित के लिए दुसरों का अहित करने में भी संकोच नहीं करते हैं। आज का मनुष्य मानवता को भूल बैठा है और पैसा कमाने में लगा हुआ है। वह यह भूल गया है कि जो मनुष्य दुसरों का अच्छा नहीं करता, उनकी सहायता नहीं करता, भगवान भी उसकी सहायता नहीं करते हैं। हमें बच्चों को बचपन से ही मानवता का पाठ पढ़ाना चाहिए ताकि वह हमेशा दूसरों की सहायता करे और मानवता धर्म निभाए।
Essay on Humanity in Hindi Language – Manavta Par Nibandh – मानवता पर निबंध ( 400 words )
मनुष्य का सबसे बड़ा कर्म मनुष्यता ही है। अगर कोई इंसान दुसरे इंसान की सहायता करके इंसानियत नहीं दिखा सकता उस इंसान की तो भगवान भी सहायता नहीं करते। जिस इंसान में इंसानियत नही उसका जीवन व्यर्थ है। अगर आप किसी जरूरतमंद इंसान की सहायता करते हो, भूखे को खाना खिलाते हो, प्यासे को पानी पिलाते हो तो आप अपना इंसानियत धर्म निभा रहे हो। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है जो कि सामाज में रहता है और उसे सभी लोगों के साथ मिलजुलकर चलना पड़ता है। कोई भी कार्य मनुष्य अकेले नहीं कर सकता।
इस धरती पर अगर हर कोई इंसानियत को भूल जाएगा तो जीवन जीना बहुत ही कठिन हो जाएगा। जिस व्यक्ति में दया और इंसानियत नहीं उस मनुष्य को इंसान कहलाने का भी कोई हक नहीं है। पूरे संसार में मनुष्य एकमात्र ऐसा जीव है जो आसानी से दुसरों के दुखों को समझ सकता है और उनके दुख कम कर सकता है। हमारे चारों तरफ ना जाने कितने इंसान और पशु पक्षी है जिन्हें हमारे सहारे की जरूरत होती है। हम उन सबकी सहायता करके अपना मनुष्य धर्म निभा सकते हैं। दो वक्त का खाना और सोना तो हर कोई कर सकता है पर एक असली मनुष्य ही है जो दुसरों के हित के लिए भी कार्य करता है और कुछ ऐसे काम कर जाता है जो सदियों तक याद रखे जाते हैं।
प्राचीन समय में मानवता री भावना लोगों में आमतौर पर देखने में मिलती थी। कहा भी जाता है कि किसी के सुख में उसके साथ हो या न हो पर दुख में जरूर होना चाहिए। पहले को समय में लोग कितनी भी लड़ाई क्युँ न हो जाए पर दुख में एक साथ खड़े होते थे जो कि उनकी सच्ची मानवता की भावना को दर्शाता है। आधुनिक समय में मनुष्य एक दुसरे से ज्यादा प्रगति करने के चक्कर में स्वार्थी होता जा रहा है। किसी दुसरे मनुष्य की सहायता करना तो दुर वह अपने फायदे के लिए दुसरे मनुष्य को हानि पहुँचाने में भी संकोच नहीं करता है।
लोगों को हिंदु मुस्लिम आदि धर्मों को भूलकर मानवता का धर्म अपनाना चाहिए । अगर मनुष्य इसी प्रकार मानवता को भूलता जाएगा और सिर्फ पैसे और शोहरत के पीछे भागेगा तो एक दिन ऐसा आएगा जब मानवता पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और समपूर्ण मानव जाति आपस में लड़कर ही मर जाएगी। हमें अपने बच्चों को शुरू से ही मानवता का पाठ पढ़ाना चाहिए ताकि वो हमेशा दुसरों की सहायता करें और एक आदर्श जीवन व्यतीत करें।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Humanity in Hindi Language – मानवता पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
# essay on manavta in hindi
More Articles:
Human Rights Essay in Hindi – मानव अधिकारों पर निबंध
Essay on Importance of Time in Hindi – समय के मूल्य पर निबंध
Essay on Value of Time in Hindi – समय के महत्व पर निबंध
Importance of Adult Education in Hindi – प्रौढ़ शिक्षा का महत्व
Importance of Music in Human Life in Hindi – जीवन में संगीत का महत्व
Essay on Importance of Book in Life in Hindi – जीवन में पुस्तकों का महत्त्व पर निबंध
Essay on Importance of Sports in School in Hindi – स्कूल में खेल के महत्व पर निबंध