यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में यातायात के साधन पर निबंध मिलेगा। Here you will get Paragraphs, Short Essay on Means of Transport in Hindi Language for students of all Classes.
यातायात के साधन पर निबंध – Essay on Means of Transport in Hindi
Essay on Means of Transport in Hindi – यातायात के साधन पर निबंध
भूमिका- मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है जो समाज की प्रगति के लिए और जिज्ञासु प्रवृति का होने के कारण हर समय नई नई चीजों की खोज में लगा रहता है। मनुष्य ही है जिसने अपने अविष्कारों से महीनों की यात्रा को कुछ ही घंटों में तय करने का साधन निकाल लिया है। वह साधन जिसके माध्यम से हम एक स्थान से दुसरे स्थान पर जा सकते हैं उन्हें यातायात के साधन कहा गया है जिसमें बस, रेल, साईकिल, बैलगाड़ी आदि आते हैं।
प्राचीन काल में यातायात के साधन-
आदिकाल में जब मनुष्य इतना विकसित नहीं था तब वह पैदल ही यात्रा करता था लेकिन धीरे धीरे उसने पशुओं का इस्तमाल करना शुरू किया और पहिए के आविष्कार के बाद से ही बैलगाड़ी, रिक्शा आदि यातायात के साधन अस्तित्व में आए।
आधुनिक यातायात के साधन-
समय के साथ साथ मानव ने बहुत प्रगति करी और भाप के ईंजन के आविष्कार ने यातायात के साधनों में क्रांति ही ला दी थी। हमारे पास इस समय निम्नलिखित प्रकार के यातायात साधन है-
1. भूमि पर चलने वाले यातायात के साधन- इन यातायात के साधनों के माध्यम से हम जमीन के रास्ते से एक स्थान से दुसरे स्थान पर जा सकते है। इन साधनों में मुख्य रूप से बस, रेल, ऑटो, टैम्पों आदि आते हैं।
2. जल में चलने वाले यातायात के साधन- इन साधनों के माध्यम से हम जल के रास्ते से होते हुए एक स्थान से दुसरे स्थान पर जाते हैं। यह हमारो लिए बहुत ही लाभदायक साबित हुए क्योंकि इनके माध्यम से ही शुरूआत में एक देश से दुसरे देश में जाना संभव हुआ था। इन साधनों में मुख्य नाव, किश्ती आदि आते हैं।
3. हवाई यातायात के साधन- इन साधनों के माध्यम से हम आकाश में रहकर एक स्थान से दुसरे स्थान पर पहुँचते हैं। यह यातायात के सबसे तीव्र साधन है जिनके माध्यम से हम मात्र कुछ ही घंटो में एक देश से दुसरे देश में जा सकते हैं। इन साधनों में मुख्य रूप से हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर आदि आते हैं।
यातायात के साधन और प्रदुषण-
यातायात के साधनों के विकास के साथ साथ प्रदुषण में भी वृद्धि हुई है जिससे पर्यायवरण को बहुत हानि पहुँच रही है। हमें यातायात के सार्वजनिक साधनों का भी प्रयोग करना चाहिए।
निष्कर्ष-
आज के समय में यातायात के साधन बहुत ही आवश्यक है क्योंकि यदि ये साधन नहीं होंगे तो मनुष्य अपने कार्यस्थल पर समय से नहीं पहुँच सकेगा और प्रगति नहीं कर सकेगा। हमें चाहिए कि हम इन यातायात के साधनों का सावधानीपूर्वक प्रयोग करे और सभी से जुड़े रहे। यातायात के साधनों की खोज आने वाली पीढ़ीयो के लिए उपहार की तरह है जिससे उन्हें यात्रा में तकलीफ सहन नहीं करनी पड़ेगी। यातायात के साधन राष्ट्रीय और अंतराष्टीय एकता को बनाए रखने में भी मदद करते हैं और अलग अलग संस्कृति से रूबरू कराने के लिए हमें एक शहर से दुसरे स्थान तक ले जाती है। यह कहा जा सकता है कि यातायात के साधन हमारो लिए लाभदायक है यदि उनका सुचारू प्रयोग किया जाए।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( यातायात के साधन पर निबंध – Essay on Means of Transport in Hindi ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on Car in Hindi – कार पर निबंध
Essay on Bicycle in Hindi – साइकिल पर निबंध