Information about National Emblem of India in Hindi Language. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में भारत का राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध मिलेगा। Here you will get Essay on National Emblem of India in Hindi Language for students of all Classes.
Essay on National Emblem of India in Hindi – भारत का राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध
Essay on National Emblem of India in Hindi – भारत का राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध
भूमिका– प्रत्येक राष्ट्र के बहुत से राष्ट्रीय चिन्ह होते हैं जिससे देश की पहचान होती है और प्रत्येक नागरिक उनका सम्मान करता है। भारत का राष्ट्रीय प्रतीक अशोका चिन्ह है जिसे 26 जनवरी, 1950 को राष्ट्रीय चिन्ह के रुप में अपनाया गया है। इसे माधव साहनी के द्वारा राष्ट्रीय चिन्ह के रुप में अपनाना गया था। आज भी अशोका चिन्ह को सारनाथ संग्रहालय में संभाल कर रखा गया है। इसका प्रयोग 2005 के एक्ट के बाद नियंत्रित और प्रतिबंधित हुआ था। इसका प्रयोग केवल सरकारी कार्यों के लिए किया जा सकता है।
स्थान-
अशोका चिन्ह को भारत के उत्तर में स्थित उत्तरप्रदेश राज्य के शहर वाराणसी में स्थित अशोका की राजधानी से लिया गया है जिसे अशोका काल में अशोक द्वारा बनवाया गया था। अशोका चिन्ह जैसी कलाकृति थाईलैंड में भी पाई गई है।
विशेषताएँ-
हमारे राजचिह्न में गोल आधार पर पोलिश किए हुए बलुआ पत्थरों से सुंदरता से उकेरे हुए चार शेर बने हुए है जिनके मुख चारों दिशाओं में है जो कि साहस, शक्ति, आत्मविश्वास और गर्व का प्रतीक है। हमेशा चार में से केवल तीन शेर ही दिखाई देते हैं क्योंकि चौथा शेर पीछे की तरफ छूप जाता है जिसके कारण उसे सर्व सुरक्षा मुद्रा करण भी कहा जाता है। इसके उपर धर्म चक्र भी बना हुआ है। इसके अबेक्स पर चार जानवर बने हुए हैं हाथी, घोड़ा, बैल और सिंह। इन चारों को अलग अलग करने के लिए बीच में चार अशोका चक्र बने हुए हैं। इस पर बने जानवरों का अपना महत्व है-
1. बैल- बैल को बुद्ध की राशि का प्रतीक माना जाता है।
2. हाथी- सफेद हाथी को बुद्ध का सूचक माना जाता है क्योंकि उनकी गर्भवती माता को सपना आया था कि उनके पेट में सफेद हाथी ने प्रवेश किया है।
3. घोड़ा- इसे बुद्ध का घोड़ा माना जाता है जिसपर बैठकर बुद्ध आत्मज्ञान की प्राप्ति के लिए निकले थे।
4. सिहं- सिंह को आत्मज्ञान का प्रतीक कहा जाता है।
अशोका चिन्ह में अशोक चक्र के दाईं तरफ बैल होता है और बाईं तरफ घोड़ा होता है। इसके नीचे देवनागरी लिपि में भारत का राष्ट्रीय वाक्य सत्यमेव जयते लिखा हुआ है जिसका अर्थ है सत्य की ही जीत होती है। यह वाक्य मुंड उपनिषद से लिया गया है।
महत्व-
अशोका चिन्ह का भारतीयों के जीवन में बहुत महत्व है। सभी सरकारी पत्रों पर राजचिह्न बना होता है। भारतीय पासपोर्ट पर भी अशोका चिन्ह बना हुआ है जिससे विदेशों में भी भारतीयों की पहचान होती है। भारतीय रुपये पर भी अशोका चिन्ह बना होता है। यह देश की शान है। अशोका चिन्ह का अशोका चक्र हमारे राष्ट्रीय ध्वज का हिस्सा है।
निष्कर्ष-
भारत के गौरव का प्रतीक अशोका चिन्ह बहुत ही महत्वपूर्ण है और प्रत्येक भारतीय के द्वारा इसे पूर्ण सम्मान दिया जाता है और यह हमारे देश की शान है। इसको सर्वोच्च सम्मान और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह हमारे देश की अलग छवि बनाने में मदद करते हैं। हमें हमारे राष्ट्रीय चिन्हों की सुरक्षा करनी चाहिए और उनको पूर्ण सम्मान देना चाहिए।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on National Emblem of India in Hindi Language – भारत का राष्ट्रीय प्रतीक पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on My Country India in Hindi – मेरा देश भारत पर निबंध
Make in India Essay in Hindi – मेक इन इंडिया निबंध
Indian Culture Essay in Hindi – भारतीय संस्कृति निबंध
Unity in Diversity Essay in Hindi – विविधता में एकता पर निबंध