Get information about Nature in Hindi. Here you will get Paragraph and Short Essay on Nature in Hindi Language / Mother Nature Essay in Hindi for Students and Kids of all Classes in 100, 300 and 500 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में प्रकृति पर निबंध मिलेगा।
Essay on Nature in Hindi Language – प्रकृति पर निबंध
Short Essay on Nature in Hindi Language – प्रकृति पर निबंध ( 100 words )
भगवान के द्वारा दिया गया सबसे अनमोल उपहार प्रकृति है। हमारे आस पास जो कुछ भी है वह प्रकृति ही है। प्रकृति हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध हवा, पीने के लिए पानी और खाने के लिए भोजन भी प्रदान करती है। प्रकृति का सौंदर्य हर समय पर अलग प्रतीत होता है। सुबह के समय नारंगी, दोपहर को सफेद, शाम को पीला और रात को काली नजर आती है। थोड़ा समय प्रकृति की गोद में बिताने से मन को बहुत शांति मिलती हैं। हमें अपनी प्रकृति को नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए। प्रकृति को सहेज कर रखना समस्त मानव जाति का कर्तव्य है।
Essay on Nature in Hindi Language – प्रकृति पर निबंध ( 300 words )
प्रकृति का व्यापकतम अर्थ प्राकृतिक, भौतिक, जैविक संसार या ब्रहमांड है। मनुष्य के चारों तरफ जो भी है वह प्रकृति है और यह भगवान के द्वारा दिया गया सबसे अनमोल उपहार है। प्रकृति के अंतर्गत पशु पक्षी औप पेड़ पौधों की हजारों प्रजातियाँ आती है। प्रकृति मनुष्य की मुलभूत आवश्यकता को भी परिपूर्ण करती है। यह हमें साँस लेने के लिए हवा, पीने के लिए पानी, रहने के लिए जमीन और खाने के लिए भोजन प्रदान करती है। प्रकृति बहुत से संसाधनों की खान है।
प्रकृति हमारी माँ भी है जो कि हमारा पालन पोषण करती है। प्रकृति हमारी गुरू भी है यह हमें बहुत कुछ सिखाती है। प्रकृति हमेशा दुसरों को ही लाभ देती है यह हमें हमेशा दुसरों के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है। परोपकार की भावना मनुष्य में प्रकृति से ही आती है। प्रकृति की गोद में मनुष्य को शांति का अनुभव होता है। प्रकृति मनुष्य को शारिरिक और मानसिक दोनों ही तरीकों से स्वस्थ रखती है। प्रकृति हमें बहुत से खनीज, धातु और ऊर्जा के स्त्रोत प्रदान करती है। प्रकृति का सौंदर्य बहुत ही मनमोहक लगता है।
आज के इस आधुनिक युग में मनुष्य प्रकृति से दुर होता जा रहा है। वह अपने तकनीकी विकास की होड़ में प्रकृति को प्रदुषित करता जा रहा है जिससे कि प्रकृति अपने पहले जैसे रूप में नहीं रही है। वह अपनी शुद्धता और प्राकृतिक सौंदर्य खोती जा रही है। मानवीय गतिविधियों के कारण सभी प्राकृतिक साधन धीरे धीरे दुषित और खत्म होते जा रहे हैं। मनुष्य को प्रगति इस तरीके से करनी चाहिए कि प्रकृति को कोई हानि न हो। हमें भगवान द्वारा दी गई इस अनमोल धरोहर को सरंक्षित रखना चाहिए। बिना प्रकृति के मनुष्य जीवित नहीं रह सकता। मनुष्य की सभी मुसीबतों का समाधान प्रकृति के पास है। प्रकृति हर देश का सबसे बड़ा धन होती है।
Essay on Nature in Hindi Language – प्रकृति पर निबंध ( 500 words )
मनुष्य के चारों तरफ विद्यमान सब कुछ प्रकृति ही है। प्रकृति का व्यापकतम अर्थ प्राकृतिक, भौतिक, जैवीक या ब्रहमांड है। प्रकृति भगवान के द्वारा दिया गया सबसे अनमोल उपहार है। प्रकृति मनुष्य को शारिरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है। प्रकृति हमारा पालन पोषण करती है और इसकी गोद में मनुष्य को परम शांति का अनुभव होता है। प्रकृति हमें बहुत से प्राकृतिक साधन उपलब्ध कराती है। प्रकृति हमें साँस लेने के लिए स्वच्छ हवा, पीने के लिए शुद्ध पानी और खाने के लिए भोजन प्रदान करती है। प्रकृति का सौंदर्य बहुत ही प्यारा और मनमोहक होता है। यह हर समय अलग अलग नजर आती है।
यह सुबह के समय नारंगी, दोपहर को सफेद, शाम को पीली और रात को काली नजर आती है। मनुष्य प्रकृति के पाँच तत्वों से मिलकर बना है। उसका संपूर्ण जीवन प्रकृति के इर्द गिर्द ही घूमता रहता है। प्रकृति मनुष्य को चारों तरफ से घेरे हुए है। प्रकृति के अंदर पेड़ पौधे पर्वत आदि आते है जो हमें ठंडक प्रदान करते है। रोज सुबह प्रकृति की गोद में टहलने से मनुष्य फूर्तीला और स्वस्थ महसूस करता है। प्रकृति के साथ समय बिताने के लिए बहुत से लोग कुछ दिन की छुट्टियों में ऐसे स्थानों पर जाते है जहाँ सब कुछ प्राकृतिक हो जैसे वन, पर्वत, नदियाँ , पक्षियों की चहचाहट आदि। प्रकृति हमें हमेशा दुसरों के लिए कार्य करना सिखाती है। प्रकृति से ही मनुष्य परोपकार करना सिखता है।
हर व्यक्ति को प्रकृति से कुछ न कुछ सीखना चाहिए। हमारा समस्त जीवन प्रकृति पर ही निर्धारित है। पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसपर प्रकृति है और उसी कारण जीवन भी संभव है। प्रकृति मनुष्य की सबसे बड़ी सहचर है। यह हर कदम पर मनुष्य का साथ देती है। प्रकृति बहुत सी औष्धि प्रदान करती है जिनसे बहुत सी बिमारियों से मुक्ती पाई जा सकती है। प्रकृति बहुत सी आपधाओं से भी बचाती है। आज के समय में मनुष्य प्रकृति रूपी उपहार से वंचित रह रहा है। उद्योगीकरण के इस युग ने प्रकृति को प्रदुषित कर दिया है और प्राकृतिक सौंदर्य को खो दिया है। मनुष्य अपने आवास स्थान बनाने के लिए वृक्षों को काटता है जिससे कि हमें प्रकृति द्वारा मिलने वाली शुद्ध ऑक्सीजन में कमी आ रही है।
हमारी प्रकृति में बहुत सी धातु और खनिज भी पाए जाते है। मनुष्य ने पैसा कमाने के लालच में उन सबको खोदकर निकाली जा रहा है जिससे कि आने वाली पीढ़ी प्रकृति से प्राप्त होने वाले साधनों से वंचित रह जाएगी। प्रकृति के अंदर मौजुद सूर्य की किरणें एकत्रित करके हम सौर ऊर्जा उत्पन्न कर सकते है। प्रकृति से प्राप्त होने वाले जल से ही हम बिजली उत्पन्न करने में सफल हुए है। हमारी प्रकृति बहुत सी चूजों से बनी है। इसके अंदर पशु और पक्षियों की हजारों प्रजातियाँ पाई जाती है। प्रकृति के दुषित होने से पशु पक्षी भी लुप्त होते जा रहे हैं हमें अपने आज और आने वाली पीढ़ी के लिए बहुमुल्य प्रकृति को सरंक्षित रखना होगा। हर देश की प्रकृति उसका सबसे बड़ा धन है और उसे सुरक्षित रखना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
मुझे आशा है कि आप इस निबंध ( Essay on Nature in Hindi Language – प्रकृति पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Save Trees Essay in Hindi – पेड़ लगाओ जीवन बचाओ पर निबंध
Essay on Trees Our Best Friends in Hindi Language – पेड़ हमारे मित्र पर निबंध
Essay On Trees In Hindi – वृक्ष पर अनुच्छेद
Essay on Deforestation in Hindi – वनों की कटाई पर निबंध