Get information about Onam in Hindi Language. Here you will get Paragraph and Short Essay on Onam in Hindi Language for Students and Kids of all Classes in 200 and 300 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में ओणम पर निबंध मिलेगा।
Essay on Onam in Hindi Language – ओणम पर निबंध
Short Essay on Onam in Hindi Language – ओणम पर निबंध ( 200 words )
भारत में राष्ट्रीय त्योहारों के साथ साथ सभी राज्यों के कुछ अपने त्योहार भी है। ओणम केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है जिसे 1961 में केरल का राष्ट्रीय त्योहार बना दिया गया था। ओणम का त्योहार अगस्त- सितंबर में मनाया जाता है और यह 10 दिन तक चलता है। इस पर्व पर केरल में अवकास रहता है। हर त्योहार की तरह यह भी राजा महाबली और वामन अवतार विष्णु भगवान की प्राचीन कथा से जुड़ा हुआ है। लोगों का मानना है कि इस दिन उनके राजा महाबली पाताल लोक से धरती पर आते हैं और 10 दिन तक उनके साथ रहते है।
यह त्योहार राजा के आने की खुशी में मनाया जाता है। इस समय तक केरल में फसल भी तैयार हो जाती है। सभी किसान बहुत ही समृद्ध, शांत और संतुष्ट नजर आते है। ओणम का त्योहार देखने के लिए देश विदेशों से बहुत से लोग आते हैं। केरल के मंदिर में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया जाता है। लोग घर के आँगन में फूलों से रंगोली बनाते हैं। नौका दौड़ भी कराई जाती है। विष्णु भगवान और राजा महाबली की प्रतिमा बनाकर पूजा की जाती है। केरल में ओणम के दौरान खुशी का माहौल रहता है।
Essay on Onam in Hindi Language – ओणम पर निबंध ( 300 words )
भारत त्योहारों का देश है। यहाँ हर राज्य के अपने भी कुछ त्योहार है। ओणम केरल में मनाया जाने वाला त्योहार है। अस समय केरल में फसले पक कर तैयार हो चुकी होती है और किसान बड़े हू शांत और संतुष्ट नजर आते हैं। ओणम का त्योहार 10 दिन तक मनाया जाता है। लोगों का मानना है कि अस दिन उनके राजा महाबली पाताल लोक से धरती पर उनसे मिलने आते है और 10 दिन तक उनके साथ रहते हैं।
ओणम का त्योहार अगस्त- सितंबर में मनाया जाता है। हर त्योहार की तरह यह भी राजा महाबली और विष्णु भगवान की प्राचीन कथा से जुड़ा हुआ है। असुरों के राजा महाबली में जब अहंकार आने लगा तब विष्णु भगवान ने वामन रूप धारण किया। महाबली के द्वारा किए जाने वाले यग में उसने कहा था कि वह माँगने वाले की सभी इच्छा पूर्ण करेगा। तभी वामन रूप में विष्णु भगवान वहाँ गए और राजा से तीन पग जमीन माँगी। राजा ने उन्हें उनकी इच्छा से जमीन लेने को कहा तब वामन ने विशाल रूप धारण कर एक पग में पूरी धरती नाप ली और दुसरे पग में सारा स्वर्गलोक। तीसरा पग रखने के लिए राजा ने अपना सिर आगे कर दिया और वामन ने उसे पाताल लोक में उतार दिया।
पाताल में जाने से पहले राजा ने कहा था कि हर साल उनकी याद में ओणम मनाया जाए और उन्हें धरती पर आने की अनुमति दी जाए। ओणम केरल का राष्ट्रीय त्योहार है। इस पर्व पर पूरा केरल में अवकाश होता है। लोग रोज घर पर फूल से रंगोली बनाते है और अगले दिन उसमें एक पंक्ति बढ़ाते जाते है। केरल के मंदिर में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया जाता है। नाव की दौड़ भी कराई जाती है। इस पर्व पर केरल में बहुत से पर्यटक भी आते हैं।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Onam in Hindi Language – ओणम पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on Diwali in Hindi – दिवाली पर निबंध
Speech on Diwali in Hindi Language – दिवाली पर भाषण
Essay on Dussehra in Hindi-दशहरा पर निबंध