Smart City Essay in Hindi Language. Here you will get Paragraph and Short Essay on Smart City in Hindi Language for students of all Classes in 100, 200, 350 and 500 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में स्मार्ट सिटी पर निबंध मिलेगा।
Essay on Smart City in Hindi – स्मार्ट सिटी पर निबंध
Paragraph & Short Essay on Smart City in Hindi – स्मार्ट सिटी पर निबंध ( 100 words )
भारत को विकसित बनाने के लिए जरूरी है कि स्मार्ट शहरों का निर्माण किया जाए जिसके लिए मोदी जी ने 20 अगस्त, 2014 को 100 शहरों को स्मार्ट शहरों में बदलने की घोषणा की थी और उनके लिए 5 साल में 48000 करोड़ का बजट तैयार किया गया था। स्मार्ट शहरों में सभी सुविधाएँ आसानी से और नजदीक ही उपलब्ध होती हैं। यहाँ पर रोजगार के बहुत से साधन उपलब्ध होते हैं। स्मार्ट सिटी का ढाँचा भौतिक सरंचना, मानवीय संसाधनों पर आधारित है। यहाँ पर हर समय बिजली और पानी की सुविधा उपलब्ध रहती है। स्मार्ट सिटी में तकनीक का अधिकतम और उच्चतम प्रयोग किया जाता हैं और लोग अपडेट रहते हैं।
Short Essay on Smart City in Hindi Language – स्मार्ट सिटी पर निबंध ( 200 words )
किसी भी विकसित देश में स्मार्ट सिटी एक अहम भूमिका निभाती है इसलिए भारत को भी विकसित बनाने के लिए जरूरी है कि बहुत से शहरों को स्मार्ट शहरों में बदला जाए। साथ ही शहरों में मिलने वाली सुविधाओं को कारण लोग शहरों की तरफ आकर्षित होते जा रहे हैं इसलिए शहरों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए बहुत से स्मार्ट शहरों का विकास आवश्यक है। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 20 अगस्त, 2014 को स्मार्ट सीटी योजना की घोषणा की थी जिसके तहत 5 वर्षों के अंतर्गत 100 शहरों को स्मार्ट सिटी में परिवर्तित किया जाऐगा जिनके लिए 48000 करोड़ का बजट तैयार किया गया है।
स्मार्ट सिटी में भौतिक सरंचना और मानवीय संसाधनों का विशेषतौर पर ध्यान रखा जाता है। यहाँ पर तकनीक का उच्च प्रयोग किया जाता है और सभी सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध करवाई जाएगी। यहाँ पर यातायात के साधन आसानी से मिलते हैं और साथ ही उच्च शिक्षा भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। स्मार्ट सिटी में स्वच्छता पर बहुत ध्यान दिया जाता है। स्मार्ट सिटी में रोजगार के नए नए साधन उपलब्ध होते हैं।
भारत को स्मार्ट सिटी बनाने में हम सबको प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेना होगा।
Short Essay on Smart City in Hindi Language – स्मार्ट सिटी पर निबंध ( 350 words )
स्मार्ट सीटी वह शहर होते है जो सामान्य शहरों की तुलना में ज्यादा विकसित होते है। यहाँ पर सभी सुविधाएँ जैसे कि भोजन, पानी, बिजली, चिकित्सा आदि आसानी से प्राप्त हो जाती है। समार्ट सीटी में सभी कार्य टैक्नोलोजी के माध्यम से किए जाते है जिससे कि समय की बचत की जा सके। यहाँ के लोग ज्यादा जागरूक होते है और उनकी जीवन शैली भी सामान्य शहर के लोगों से बेहतर होती है। यहाँ के लोगों को बाकि शहर के लोगों की तरह छोटी छोटी सुविधाओं के लिए दुर नहीं जाना पड़ता।
आज के समय में सभी लोग शहरों की तरफ जा रहे है ताकि वह अपने बच्चों और परिवार को एक बेहतर जीवन दे सके जिससे कि शहरों में भीड़ बढ़ती जा रही है। लोगों में समार्ट सीटी की बढ़ती जरूरत को ध्यान रखते हुए सरकार ने 15 अगस्त 2015 को समार्ट सीटी योजना शुरू की जिसके अंतर्गत देश के 200 शहरों को समार्ट सीटी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया। किसी भी देश को समार्ट तभी कहा जा सकता है अगर उसके शहर भी समार्ट हो। समार्ट सीटी में परिवर्तित होने वाले शहरों में दिल्ली, गुड़गाँव, वाराणसी आदि भी है।
समार्ट सीटी के लोगों का रहन सहन बहुत ही अलग होता है। यहाँ पर बेरोजगारी भी कम होती है। बहुत से लोग तो रोजगार की तलाश में ही समार्ट सीटी की ओर जाते है। समार्ट सीटी में प्रदुषण भी कम होता है और यहाँ के लोगों को तकनीकी ग्यान की जानकारी भी अधिक होती है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएँ सबसे पहले यही पर पहुँचती है। यह शहर विदेशी कंपनियों के निवेश के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहते है। देश के विकास के लिए शहरों का विकास जरूरी है और समार्ट सीटी आज के दौर में सभी लोगों की जरूरत बन चुकी है। सरकार का ज्यादा से ज्यादा शहरों को समार्ट सीटी में परिवर्तित करने का निर्णय बहुत ही लाभकारी है। इससे लोगों का छोटी छोटी जरूरतों के लिए दुर नहीं जाना पड़ेगा। लोगं ज्यादा अपडेटित बनेंगे और आसानी से अपने लिए रोजगार कमा सकेंगे। हम सबको भी टैक्नोलोजी को समझना होगा और अपनाना होगा ताकि सभी काम जल्दी से हो सके और हमारा शहर भी समार्ट बन सके।
Essay on Smart City in Hindi Language – स्मार्ट सिटी पर निबंध ( 500 words )
स्मार्ट सिटी वह सिटी होती है जिसमें सभी सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध हो सके और इन्हीं स्मार्ट शहरों से देश विकसित बनता है। स्वतंत्रता के बाद से ही भारत देश ने बहुत प्रगति की है और इसे पूर्ण रूप से विकसित बनाने के लिए स्मार्ट शहरों की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अगस्त 2014 को 100 शहरों को स्मार्ट बनाने की घोषणा की थी जिनमें गुड़गाँव, फरीदाबाद, हरिद्वार आदि सम्मलित हैं। इसके लिए 5 साल का बजट 48000 करोड़ तैयार किया गया था। स्मार्ट सीटी के लोगों की जीवनशैली उच्चतम होती है और उनके पास हर कार्य करने की क्षमता होती है और वह पर्यायवरण से भी प्यार करते हैं। हर साल 20 शहरों को स्मार्ट सिटी में परिवर्तित किया जाऐगा और उनके लिए 7000 करोड़ का बजट बनाया गया है।
दिन प्रतिदिन लोग शहरों में मिलने वाली सुविधाओं के कारण स्मार्ट शहरों की तरफ जा रहे हैं जिसके लिए शहरों में बढ़ती हुई आबादी को रोकने के लिए बहुत से शहरों को स्मार्ट शहरों में बदलने की आवश्यकता है और इसलिए सरकार ने बहुत से शहरों को स्मार्ट बनाने का निर्णय लिया है। स्मार्ट शहरों में सभी सुख सुविधाएँ होती है और यहाँ पर तकनीक का उच्चतम प्रयोग किया जाता है। यहाँ पर चिकित्सा और यात्रा की सुविधा आसानी सो उपलब्ध होती है। स्मार्ट सीटी के अंदर सबके पास अच्छे घर होते हैं और यहाँ पर सड़के चौड़ी होती है और शहर के अंदर कहीं दुसरे स्थान पर जाने में 45 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगता है। स्मार्ट सिटी में बिजली पानी सब पर्याप्त मात्रा में होते हैं।
शहरों के स्मार्ट बनने के साथ साथ वहाँ के लोग भी स्मार्ट होते जा रहे हैं। यहाँ के लोगों को तकनीकी विग्यान का अच्छा ग्यान होता है और स्मार्ट शहरों में रेजगार के ज्यादा अवसर उपलब्ध होते हैं। स्मार्ट शहरों में शिक्षा के ज्यादा और उच्च साधन उपलब्ध होते हैं। वहाँ पर किसी भी व्यक्ति को आजीविका कमाने के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ता है। स्मार्ट सीटी के लोग पर्यायवरण को भी सुरक्षित रखते हैं और कूड़ा कम मात्रा में ही उत्सर्जन करते हैं। यहाँ पर लोगों की जरूरतों का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाता है और उन्हें हर सुविधा दी जाती है। यहाँ पर भौतिक ढाँचे, मानवीय संसाधनों का विशेषतौर पर ध्यान रखा जाता है। यहाँ पर विदेशी कंपनियाँ सबसे पहले निवेश करती है।
स्मार्ट सिटी विदेशों के आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र है। स्मार्ट सिटी में स्वच्छता का बहुत ध्यान रखा जाता है। सरकार ने स्मार्ट सिटी में विशेष तौर पर लोगों की भौतिक जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया है। भारत को स्मार्ट सिटी बनाने में बहुत सी चुनौतियाँ है लेकिन अगर हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो भारत स्मार्ट बनेगा और विकसित होगा। हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में भाग लेना चाहिए और देश को विकसित बनाने में सहायता करनी चाहिए। सरकार की यह योजना बहुत ही लाभदायक है।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Smart City in Hindi – स्मार्ट सिटी पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on City Life in Hindi – शहरी जीवन पर निबन्ध
स्वच्छ भारत अभियान निबंध – Swachh Bharat Abhiyan Essay in Hindi
Essay on Globalization in Hindi – ग्लोबलाइजेशन पर निबंध
Speech on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भाषण
Essay on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध