Here you will get Paragraph, Short Essay on Social Media in Hindi Language/Advantages and Disadvantages of Social Media Essay in Hindi Language for students of all Classes in 200 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में सोशल मीडिया पर निबंध मिलेगा।
Essay on Social Media in Hindi – सोशल मीडिया पर निबंध
Advantages and Disadvantages of Social Media Essay in Hindi – सोशल मीडिया के लाभ एवं हानियाँ पर निबंध ( 200 words )
सोशल मीडिया, मीडिया के सभी साधनों से पूरी तरह अलग है। यह इंटरनेट से जुड़ी हुई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, टवीटर आदि सभी सोशल मीडिया का हिस्सा है। आज के युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन में एक अहम भूमिका निभाती है। यह संचार का सबसे अच्छा माध्यम बन चुकी है। यह लोगो तक सभी जानकारी सरलता से पहुँचाती है। यह लोगों को एक सूत्र में बाँध कर रखती है। लोग इसके जरिए देश में हो रही गतिविधियों से जल्दी जुड़ पाते हैं। हम यहाँ अपने विचार खुलकर प्रकट कर सकते हैं।
सोशल मीडिया ने जन संचार के माध्यम में क्रांति ला दी है। सोशल मीडिया के जहाँ इतने लाभ है वहीं बहुत सी हानियाँ भी है। इसकी वजह से साईबर अपराधों में वृद्धि हुई है। यहाँ पर दी गई सभी जानकारी सच्ची नहीं होती बल्कि कुछ जानकारी लोगों को भ्रमित करने के लिए होती है। लोग आपसी दुश्मनी के चलते फॉटोज, विडियो आदि को एडिट करके डालते है जिससे कि दुसरे ती बदनामी हो। किसी भी जानकारी का एक व्यक्ति मालिक न होने के कारण किसी को भी गलत जानकारी के लिए जिम्मेवार नहीं माना जा सकता है। हमें सोशल मीडिया को उचित तरीके से प्रयोग करना चाहिए।
Essay on Social Media in Hindi – सोशल मीडिया पर निबंध ( 200 words )
सोशल मीडिया ने संचार के माध्यम में क्रांति ला दी है। यह सुचना और विचारों के आदान प्रदान का सबसे तेज माध्यम है और यह बाकि सभी मीडिया के साधनों से अलग है। सोशल मीडिया ने सभी को जोड़ दिया है। सोशल मीडिया से इंटरनेट के माध्यम से जुड़ा जा सकता है। वट्सप, टवीटर, फेसबुक आदि सोशल मीडिया का ही हिस्सा है। सोशल मीडिया पर पढ़ाई भी की जा सकती है और यह मनोरंजन का भी साधन है।
सोशल मीडिया लोगों को जागरूक रखता है। यह हमें देश विदेश में हो रही गतिविधियों से अवगत कराता है।
सोशल मीडिया के कारण लोगों में गलतफहमी भी बढ़ती है क्योंकि यहाँ पर कई बार सुचना को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जाता है। साईबर क्राईम की संख्या भी बढ़ रही है। सोशल मीडिया आज के युग की सबसे बड़ी जरूरत बन चुकी है। हम अपनी कला और व्यवसाय को भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुँचा सकते है। सरकार भी चुनावों के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेती है। सोशल मीडिया ने पूरे जगत में अपने पैर पसार लिए है और अगर सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो यह बहुत ही उपयोगी है। सोशल मीडिया ने दुरियों को खत्म कर लोगों को जोड़ दिया है।
Essay on Social Media in Hindi – सोशल मीडिया पर निबंध ( 400 words )
सोशल मीडिया आज के युग की जानकारी के आदान प्रदान के लिए प्रयोग होने वाली सबसे बड़ी मीडिया है। सोशल मीडिया बाकि सभी मीडिया से बहुत ही अलग है। सोशल मीडिया सूचना और विचारों के आदान प्रदान का सबसे सफल साधन है क्योंकि आजकल सभी लोग हर टाईम इसी का प्रयोग करते है। सोशल मीडिया पर हम किसी को जानते नहीं है फिर भी जुड़े होते है। सोशल मीडिया से हम इंटरनेट को माध्यम से जुड़ते है। वॉटस्प, फेसबुक, टवीटर आदि सोशल मीडिया के अंग है।
Advantages of Social Media in Hindi – सोशल मीडिया के फायदे
सोशल मीडिया पर खबरे बहुत ही तेजी से फैलती है। यह हमें अपने विचारों को प्रकट करने की पूर्ण आजादी देता है। सोशल मीडिया लोगों को अपडेटित रखता है और जागरूक बनाता है। इसी की वजह से लोगों को देश विदेशों में हो रही गतिविधियों का पता चलता है। सोशल मीडिया के कारण ही लोगों को दिल्ली निर्भया रेप केस के बारे में पता चला था और लोग उसे इंसाफ दिलाने के लिए सड़को पर उतर आए थे। सोशल मीडिया सामान्य ग्यान को बढ़ावा देने का भी अच्छा साधन है। सोशल मीडिया पर जानकारी एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति को दी जाती है। किसी भी दी गई जानकारी के लिए कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं होता। सोशल मीडिया सूचना, विचारो और ग्यान के साथ साथ मनोरंजन का भी साधन है। हर कोई सोशल मीडिया का प्रयोग करता ही है। आज के समय में सोशल मीडिया किसी भी व्यक्ति की पहुँच से दूर नहीं है।
Disadvantages of Social Media in Hindi – सोशल मीडिया के नुकसान
जहाँ पर सोशल मीडिया के इतने सारे लाभ है वही इसके बहुत से नुकसान भी है। सोशल मीडिया के प्रयोग से साईबर क्राईम की संख्या बढ़ती जा रही है। यहाँ पर दी गई सूचना हर बार सच नहीं होती अपितु कूछ केवल भ्रम पैदा करने के लिए डाली जाती है जिससे की लोगों में गलतफहमी बढ़ती है। सोशल मीडिया पर सूचना को अलग तरीके से प्रस्तुत किया जाता है जिससे कि कई बार दंगे आदि होने के आशंका बढ़ जाती है और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है।
निष्कर्ष
अगर सोशल मीडिया को सही तरीके से प्रयोग किया जाए तो यह बहुत ही लाभदायक है। यह अपनी कला और व्यवसाय के बारे में लोगों को बताने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। सोशल मीडिया ने संचार के माध्यम में क्रांति ला दी है। हर छोटी से छोटी जानकारी हमें सोशल मीडिया पर मिल जाती है। 2014 में चुनाव के दौरान अपना एजेंडा लोगों को बताने के लिए भी सरकार ने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। सोशल मीडिया ने दुरियों को खत्म कर लोगोम को एक कर दिया है।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Social Media in Hindi – सोशल मीडिया पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on Newspaper in Hindi – समाचार पत्र पर निबंध
My School essay in Hindi – मेरा विद्यालय पर निबंध
Indian Culture Essay in Hindi – भारतीय संस्कृति निबंध
Unity in Diversity Essay in Hindi – विविधता में एकता पर निबंध