Get information about Sparrow in Hindi Language. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में चिड़िया पर निबंध मिलेगा। Get Essay on Sparrow in Hindi Language for students of all Classes. Chidiya par Nibandh.
Essay on Sparrow in Hindi – चिड़िया पर निबंध
Essay on Sparrow in Hindi – चिड़िया पर निबंध
भूमिका- पूरे विश्व में अनेक प्रजातियों के पक्षी पाए जाते हैं जिनमें से सबसे आम और छोटा पक्षी चिड़िया है जिसे गौरेया, चिड़ी और चिमनी आदि नामों से भी जाना जाता है। यह नन्हा पक्षी अंटार्कटिका महाद्वीप को छोड़कर बाकि पूरे विश्व में पाया जाता है। चिड़िया को सामाजिक पशु भी कहा जाता है जो सबके साथ मिल जुल कर रहता है।
चिड़िया की विशेषताएँ
चिड़िया एक बहुत ही नन्ही पक्षी है जिसकी लंबाई केवल 14 सेंटीमीटर से लेकर 16 सेंटीमीटर तक है। चिड़िया में भी नर और मादा पाए जाते हैं जिन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। मादा चिड़िया की पीठ भूरी धारियों वाली होती है जबकि नर चिड़िया की पीठ लाल होती है। इनकी पीली और हल्की गुलाबी चोंच इन्हें अधिक आकर्षक बनाती है। चिड़िया सफेद, काले और भूरे रंगों में पाई जाती है जिनकी आंखें काले भूरे रंग की होती है। मादा चिड़िया की गर्दन पर भूरा रंग नहीं होता है। चिड़िया की औसतन आयु लगभग 12 वर्ष होती है। चिड़िया को उन उन जगहों पर अधिक पाया जाता है जहाँ पर मनुष्य का निवास है।
यह ज्यादातर कच्चे घरों की दीवारों में घोंसला बनाकर या फिर पेड़ों पर रहते हैं। यह एक समय में 3-4 बच्चों को जन्म देते हैं और मादा और नर चिड़िया मिलकर 15 दिनों तक अंडे को गर्मी प्रदान करते हैं। चिड़िया अनाज, बीज, फल और कीड़े मकोड़े आदि खाती है। चिड़िया को किसानों का सहायक भी कहा जाता है क्योंकि यह फसलों में लगने वाले कीड़ो को खत्म करती है। इसके पंख बहुत छोटे होते हैं लेकिन यह 27 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। वैसे तो चिड़िया पानी में नही रहती लेकिन जरुरत पड़ने पर यह अच्छी तैराकी भी कर सकती है।
लुप्त होने के कगार पर
आज के समय में पक्षियों की यह नन्ही प्रजाति लुप्त होने के कगार पर है और इसका प्रमुख कारण शहरीकरण और बदलती हुई जलवायु है। कच्चे घर और जंगल आदि कम होने के कारण चिड़िया का आवास स्थान कम होता गया है और उनकी संख्या में भारी मात्रा में गिरावट आई है। बिजली की तारों पर बैठने से भी पक्षियों की यह प्रजाति धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। खेतों में फसलों पर कीटनाशक के प्रयोग से भी चिड़ियाओं की मृत्यु होती जा रही है और धीरे धीरे यह प्रजाति लुप्त होते जा रही है।
चिड़िया को सुरक्षित करने के उपाय
चिड़िया को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने घर में थोड़ा सा हिस्सा बागवानी के लिए अवश्य रखे और पक्षियों के लिए छतोंं पर पानी की भी व्यवस्था की जाए। किसानों को चाहिए कि वह फसलों पर कीटनाशकों का प्रयोग न करें। हमें उनके लिए दाना भी रखना चाहिए।
निष्कर्ष
चिड़िया जो आसमान की शोभा को बढ़ाने वाला एक नन्हा पक्षी है उसे लुप्त होने से बचना होगा अन्यथा यह पक्षी फिर से समूहों में उड़ते हुए दिखाई नहीं देंगे और न ही उनकी चहचाहट सुनने को मिलेगी। हमें इस नन्हे से पक्षी को बचाए रखना चाहिए और प्रकृति की शोभा को बढ़ाना चाहिए।
हम आशा करते हैं कि आप इस अनुच्छेद ( Essay on Sparrow in Hindi – चिड़िया पर निबंध ) को पसंद करेंगे|
More articles:
Essay on Birds in Hindi Language – पक्षी पर निबंध
Essay on Pigeon in Hindi Language – कबूतर पर निबंध
Essay on Peacock in Hindi Language – मोर पर निबंध
Short Essay on Parrot in Hindi Language – तोता पक्षी पर निबंध