यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में ऐतिहासिक स्थल – ताजमहल पर निबन्ध मिलेगा। Here you will get Paragraph, Short and Long Essay on Taj Mahal in Hindi Language for students of all Classes in 250, 300 and 500 words.
Essay on Taj Mahal in Hindi – ऐतिहासिक स्थल – ताजमहल पर निबन्ध
Essay on Taj Mahal in Hindi – ऐतिहासिक स्थल – ताजमहल पर निबन्ध (250 Words)
संसार के सात आश्चर्यों में से ताजमहल भी एक आश्चर्य है। मुगल सम्राट् शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज बेगम की याद में उसकी समाधि पर यह महल बनवाया था, अतः इसका नाम ताजमहल है। कहते हैं कि इसका नक्शा शाहजहा ने स्वप्न में देखा था और मुमताज बेगम से कहा था कि मैं तेरे मरने पर तेरी कब्र इतनी सुन्दर बनवाऊंगा कि लोग उसे दूर-दूर से देखने के लिए आंएगे और तेरा मृत शरीर भी प्रसिद्धि के कारण बहुत समय तक जीवित रहेगा।
यह आगरा में यमुना के तट पर स्थित है। इस भवन को बनाने के लिए बीस हजार मजदूरों तथा उच्चकोटि के कारीगरों ने 17 साल तक लगातार काम किया। इस पर तीस लाख रुपये के लगभग खर्च आया । इसे देखने के लिए पत्थर के द्वार से होकर जाना पड़ता है।इसके चारों और सफेद संगमरमर पर कुरान शरीफ की आयतें खुदी हुई हैं। इस की मीनाकारी या पच्चीकारी देखने योग्य है। कल कल करती हुई यमुना नदी इसकी दीवारों के साथ बहती है।
इसके भीतर अनेक प्रकार के फूल इस की सुन्दरता को चार चाँद लगा रहे हैं। इसकी कारीगरी का बढ़ियापन इस बात से सिद्ध होता है कि यह महल पुराना होने पर भी नया दिखाई देता है। इतनी कारीगरी आज के कारीगरों में मिलनी बहुत कठिन है। इससे भारत का गौरव बढ़ा है। दूर-दूर के देशों से लोग इसे देखने के लिए आते हैं।
Essay on Taj Mahal in Hindi – ऐतिहासिक स्थल – ताजमहल पर निबन्ध (300 words)
ऐतिहासिक स्थान की यात्रा बहुत ही शिक्षाप्रद है। यह निर्देश देता है और साथ ही हमें मनोरंजन भी करता है। ऐतिहासिक इमारतों का दौरा करने का मुझे शौक है पिछले साल, मैं ताज देखने के लिए आगरा गया था। ताज आने से पहले, हमने लाल किले और सिकंदरा की बर्बादी हुई महिमा को देखा।
शाम को हम ताज देखने गए मैंने ताज की खूबसूरती के बारे में बहुत कुछ सुना था। लेकिन वास्तविकता मेरे लिए दिए गए विवरण को पार कर गई थी। यह संगमरमर में एक आश्चर्य है, मुगल कला का एक नमूना यह उसकी पत्नी की प्यारी याद में शाहजहां द्वारा बनाई गई थी यह वास्तव में, मानव हाथों द्वारा बनाई गई सबसे प्यारी कब्र है यह एक प्रेमी और एक कलाकार के रूप में सम्राट के मन को दर्शाता है यह यमुना नदी के तट पर सफेद संगमरमर से बना है इसके सामने उद्यान में सरू वृक्ष, रंगीन फूल और फव्वारे की पंक्तियां हैं।
जब मैंने इसे देखा, तो उसने मुझे एक जादू डाला मैं अपनी सुंदरता से काफी मशहूर था मुझे थोड़ी देर के लिए बेदम महसूस हुआ। राजा और रानी की कब्रों को अंदर से बनाया गया है। कुरान के कुरानों से छंदें इसकी दीवारों पर उत्कीर्ण होती हैं। उत्कीर्ण पक्षियों ने एक सुखद दृश्य प्रस्तुत किया। कई कीमती पत्थरों और रत्न कब्र पर सेट देखा जाता है ऊपर की छत के माध्यम से, ओस में आसमान से गिर जाता है जैसे कि ममताफ की मौत से पहले स्वर्ग दुखी था। इस इमारत के प्रत्येक पत्थर मुमताज के लिए शाहजहां के सच्चे प्रेम की कहानी बताते हैं। यह वास्तव में, सुंदरता और भव्यता में अतुलनीय है यही कारण है कि यह दुनिया के सात आश्चर्यों में से एक माना जाता है। यह दूर और नज़दीकी से आगंतुकों को आकर्षित करता है।
Essay on Taj Mahal in Hindi – ऐतिहासिक स्थल – ताजमहल पर निबन्ध (500 words)
बहुत दिनों से सुनते आ रहे थे कि आगरे में ताजमहल बहुत सुन्दर स्थान है। यह ताजमहल विश्व की सात अद्भुत कलाकृतियों में से एक है। इसे शाहजहां ने अपनी प्रिय पत्नी मुमताज़ महल (जिसका असली नाम अर्जमन्द बानों था) कि स्मृति में बनवाया था। इस स्थान को देखने की इच्छा बहुत दिनों से थी कि पिछले सप्ताह भगवान् की कृपा से यह इच्छा भी पूरी हो गई। हमारे अध्यापक महोदय ने छात्रों को कुछ ऐतिहासिक स्थान दिखाने का प्रबन्ध किया। हम बम्बे एक्सप्रेस से रविवार प्रातः आगरा पहुंच गए। स्टेशन पर ही शौचादि करके, नाश्ता करने के पश्चात् हम ताजमहल देखने चले गए। जब हम ताजमहल के पास पहुंचे तो देखा कि बहुत से लोग हमारी तरह बड़ी उत्सुकता से ताजमहल देखने के लिए जा रहे थे।
ताजमहल के इर्द-गिर्द तो एक मेला-सा लगा हुआ था। जिधर देखो यात्रियों की भीड़ थी। बहुत से लोग तो कैमरे से ताजमहल के कई दृश्यों के चित्र ले रहे थे। कुछ लोग ताजमहल के बाग में एक-दूसरे की फोटो ले रहे थे। ताजमहल के चारों ओर हरे-भरे घास के मैदानों में बैठे लोग आनन्द ले रहे थे। वास्तव में ताजमहल बहुत ही सुन्दर है । दूर से ही ताजमहल का सौन्दर्य दर्शकों को मुग्ध कर लेता है। पास जाने पर तो उसका सौन्दर्य और भी अच्छा लगता है। बार-बार देखने पर भी यह नवीन प्रतीत होता है। ठीक ही इसे विश्व के सात अद्भुत अश्चर्यों में से एक कहा गया है।
यह ताजमहल 42 एकड़ भूमि में बना हुआ है। इसको बनाने में कई •वर्षों का समय लगा और कई करोड़ रुपए खर्च आए। ताजमहल का गुम्बद 275 फुट ऊंचा है और इसके चारों कोणों पर 45-45 फुट ऊंचे मीनार हैं । मुख्य द्वार से मकबरे तक की दूरी 150 गज़ की है। इसके दोनों ओर फव्वारे लगे हुए हैं और ऊंचे-ऊंचे सरु के वृक्ष हैं। ताजमहल के अन्दर बड़ा सुन्दर बाग है। और उसमें रंग-बिरंगे फलों और फूलों के पौधे हैं। इस में एक नहर भी चलती है। यह सारा मकबरा सफेद जयपुरी संगमरमर का बना हुआ है। मकबरे के अन्दर बादशाह शाहजहां और उसकी बेगम की कब्रे हैं। इस ताजमहल में बड़ी सुन्दर और बारीक संगमरमर की बनी जालियां इसकी सुन्दरता को बहुत बढ़ाती हैं। ताजमहल के दरवाज़ों आदि पर बहुत सुन्दर बेल-बूटे एवं फूल खुदे हुए हैं। इन दरवाज़ों पर अरबी भाषा में काले रंग में कुराण की आयतें खुदी हुई हैं। यहां पर कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं जो ताजमहल के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण भी बताते हैं। उनकी सहायता से हमने ताजमहल के सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी प्राप्त की।
वास्तव में इस ताजमहल के सौन्दर्य का शब्दों में वर्णन करना बड़ा कठिन है, इसका तो अनुभब किया जा सकता है। हम शाम तक इसी स्थान पर रहे। आते समय लगभग सभी ने पत्थर के बने छोटे-बड़े ताजमहल खरीदे । वास्तव में हमें इतना आनन्द आया कि समय कब बीत गया पता ही नहीं लगा। उसके पश्चात् हम आगरा शहर के कुछ प्रमुख भागों को देखकर रात की गाड़ी से लौट आए।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Taj Mahal in Hindi – ऐतिहासिक स्थल – ताजमहल पर निबन्ध ) को पसंद करेंगे।
Related Articles :
Environment Essay in Hindi – पर्यावरण पर निबंध
Save Water Essay in Hindi – पानी बचाओ पर निबंध
इंटरनेट पर निबंध – Internet Essay in Hindi