Get information about Tulsi Plant in Hindi Language. Here you will get Paragraph and Short Essay on Tulsi Plant in Hindi Language / Tulsi ke Upyog in Hindi for Students and Kids of all Classes in 300 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में तुलसी के पौधे पर निबंध मिलेगा।
Essay on Tulsi Plant in Hindi – तुलसी के पौधे पर निबंध
Essay on Tulsi Plant in Hindi – तुलसी के पौधे पर निबंध ( 300 words )
तुलसी एक द्विबीजपत्री तथा शाकीय और औषधीय पौधा है। तुलसी का पौधा 1 से 3 फीट ऊँचा होता है और इसके पत्ते हरे या बैंगनी रंग की आभा के होते है और 1 से 2 इंच लंबे होते हैं। इस पर वर्षा रितु में गुलाबी या बैंगनी रंग के दिल के आकार के चक्र में फूल आते हैं। शीत रितु में यह फूलते हैं। तुलसी के पौधे की उमर दो से तीन साल होती है। उसके बाद वह वृद्ध हो जाता है और टहनियाँ सूखी हुई नजर आती है।
तुलसी भी बहुत से प्रकार की पाई जाती है। हिंदु धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता है और देवी की तरह ही पूजा जाता है। लगभग सभी लोगों के घरों, आँगनो या दरवाजे पर तुलसी लगी होती है। पवित्र माने जाने वाली तुलसी भी दो प्रकार की है। श्री तुलसी जिसके पते हरे रंग के होते है। दुसरी श्री कृष्ण तुलसी जिसके पत्ते बैंगनी रंग के होते हैं। तुलसी के पास शारिरिक और मानसिक दोनों ही गुण है। तुलसी मस्तिष्क को ठंडक प्रदान करती है। तुलसी प्राचीन काल से ही बहुत से रोगों के उपचार के लिए प्रयोग होती है।
Tulsi Ke Upyog in Hindi – Tulsi Ke Fayde
तुलसी सर्दी खाँसी, जुकाम सिर दर्द आदि से राहत दिलाती है। तुलसी को चाय में डालकर भी पिया जाता है। माना जाता है तुलसी का रस पिलाने से कफ फट जाती है और व्यक्ति फिर से बोल सकता है। तुलसी घर आँगन को शुद्धता प्रदान करती है। तुलसी को पानी में डालने से बहुत सी बिमारियाँ दुर हो जाती है। यह पानी की गुणवत्ता को बढ़ाता है। कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा नहीं होता उस घर में देवी देवता भी रहना नहीं पसंद करते। एकादशी के दिन तुलसी की पुजा भी की जाती है। तुलसी को घर के आँगन में रखने से सुख समृद्धि आती है।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Tulsi Plant in Hindi – तुलसी के पौधे पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on Tree Plantation in Hindi – वृक्षारोपण पर निबंध
Save Trees Essay in Hindi – पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
Essay On Trees In Hindi – वृक्ष पर अनुच्छेद
Essay on Deforestation in Hindi – वनों की कटाई पर निबंध