Here you will get Paragraph & Short Essay on Van Mahotsav in Hindi Language for students of all Classes in 200 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में वन महोत्सव पर निबंध मिलेगा।
Essay on Van Mahotsav in Hindi – वन महोत्सव पर निबंध
Short Essay on Van Mahotsav in Hindi Language – वन महोत्सव पर निबंध ( 200 words )
वनों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। यह मनुष्य से लेकर, पशु पक्षी सभी के लिए उपयोगी है। वनों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती क्योंकि यह हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करके है और स्वयं हमारे द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाई ऑक्साईड को ग्रहण करते है। वनों का महत्व लोगों को समझाने के लिए हर साल जुलाई के प्रथम सप्ताह को वन महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरूआत सन् 1950 में हुई थी। वन महोत्सव के दिन यह अपेक्षा की जाति है कि सभी लोग कम से कम एक पेड़ तो अवश्य ही लगाऐंगे। इस सप्ताह सभी स्कूलो और कॉलेजों में पौधे लगाए जाते है। लोग भी अपने घर आँगन में तरह तरह के पौधे लगाते है।
वन महोत्सव के दौरान लोगों को पेड़ काटने से होने वाली हानियों और पेड़ लगाने से होने वाले फायदों के विषय में बताते हैं। वन महोत्सव में बहुत से संगठनों द्वारा मुफ्त में पौधे वितरित किए जाते हैं। वन महोत्सव की जरूरत लोगों की पेड़ो की अंधाधुंद कटाई करने की वजह से महसूस हुई। हम सबको भी कम से कम एक पौधा तो लगाना चाहिए क्योंकि वृक्ष हमारी जिंदगी की शुरूआत से लेकर अंत तक सिर्फ लाभ ही देते हैं। वन महोत्सव पर्यायवरण की सुरक्षा के लिया चलाया गया एक आंदोलन है़
Essay on Van Mahotsav in Hindi – वन महोत्सव पर निबंध ( 400 words )
वन हमारे जीवनदाता होते है। यह हमें ऑक्सीजन देते है और पर्यायवरण के लिए हानिकारक कार्बन डाई ऑक्साईड को ग्रहण करते है। साथ ही साथ वन बहुत से जीवों का घर भी है। हर साल जुलाई के प्रथम सप्ताह को हम वन महोत्सव के रूप में मनाते है जिसमें लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। वन महोत्सव की शुरूआत 1950 में हुई थी।
इस दिन लोग अपने घर आँगन बगीचे स्कूल कॉलजों आदि में पेड़ पौधे लगाते है। इस सप्ताह में पूरे भारत में लाखों की संख्या में पेड़ पौधे लगाए जाते हैं। वनों के उपर भाषण आदि भी दिए जाते है और साथ ही वनों की सुरक्षा आदि के लिए स्पथ भी ली जाती है। वन महोत्सव की आवश्यकता इसलिए महसूस हुई क्योंकि मनुष्य अपनी प्रगति की होड़ में अंधाधुंद वृक्षों को काटता जा रहा है जिससे कि वातावरण दुषित हो रहा है। मानव जीवन खतरे में पड़ रहा है क्योंकि बिना पेड़ों के जीवन संभव नहीं है।
पेड़ हमें फूल फल और जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते है। वृक्षों की कटाई से रितु चक्कर भी प्रभावित हो रही है। अपनी पृथ्वी की सुरक्षा करने के लिए और पेड़ो की कटाई को रोक ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए हम वन महोत्सव मनाते हैं। जंगलो की कटाई से बहुत सी वन्य प्रजाति भी लुप्त हो रही थी। वन्य प्रजातियों को भी सरंक्षित रखने के लिए पेड़ो का लगाना आवश्यक है। वन महोत्सव के दिन लोगों को उनको काटने से होने वाली हानियों के विषय में बताया जाता है। वन हमारी प्रकृति का सिंगार है। यह हमें कड़ी धुप और कड़ीके की ठंड से बचाता है। यह आने जाने वाले लोगों को छाया देता है। पेड़ो पर बहुत से उद्योग निर्भर है।
कागजों का निर्माण भी पेड़ो से ही होता है। वन हमारे जीवन की शुरूआत से लेकर हमारे अंत तक हमारे लिए लाभदायक है। पेड़ पौधे औषधि के रूप में भी प्रयोग किए जाते है। बहुत से रोगों का इलाज सिर्फ पेड पौधों से ही संभव है। भारत में बहुत से पेड़ो की पूजा अर्चना भी की जाती है जो यह दर्शाता है कि वन प्राचीन काल से ही बहुत महत्व रखते हैं। वन महोत्सव के दिन लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वह एक पौधा तो अवश्य ही लगाऐंगे। इस दिन कुछ लोग मुफ्त में भी पौधे वितरित करते है। वन महोत्सव वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए एक आंदोलन है। हमें भी पौधे लगाकर इसमें सहयोग देना चाहिए।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Van Mahotsav in Hindi – वन महोत्सव पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on Trees Our Best Friends in Hindi Language – पेड़ हमारे मित्र पर निबंध
Essay on Forest in Hindi – वनों का महत्व पर निबंध
(A Visit to a Jungle) Essay on Jungle in Hindi – (जंगल की यात्रा) जंगल पर निबंध
Essay on Deforestation in Hindi – वनों की कटाई पर निबंध