Here you will get Paragraph, Short Essay on Water in Hindi Language, Pani ka Mahatva Essay in Hindi Language for students of all Classes in 100, 200, 300, 400 & 500 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में जल का महत्व पर निबंध मिलेगा।
Essay on Water in Hindi – जल का महत्व पर निबंध
5 Lines on Water in Hindi
1. जल मनुष्य, पशु पक्षी और पेड़ पौधो की जरूरत है
इसी की वजह से है हरियाली है और देश भी इतना खुबसूरत है।
2. जल से ही आज है और जल से ही है कल
कभी भी मत छोड़ो तुम बेमतलब का बहता नल।
3. जल को दुषित मत करो
इसके अभाव में होने वाले दुष्परिणामों से डरो।
4. जल को कहते है नीर और पानी
इसे बर्बाद करके मत करो नादानी।
5. अगर आज जल को नहीं बचाओगे, कभी जल भी नहीं पाओगे
तो बिना जल के जीवन कहाँ से लाओगे।
Short Essay on Water in Hindi – जल का महत्व पर निबंध (200 words)
जल प्रकृति का इंसान को दिया हुआ सबसे अनमोल उपहार है। हम इसका प्रयोग अपनी दिनचर्या में करते हैं। हमारी पृथ्वी चारों तरफ से पानी से घिरी हुई है। लेकिन धरती पर स्वच्छ पानी सिर्फ 3 प्रतिशत है जिसमें से अधिकांश पहाड़ो पर बर्फ के रूप में जमा हुआ है। हमें जीवित रहने के लिए पानी की आवश्यकता है। हम रोज कपड़े धोने, बर्तन धोने, नहाने, खाना बनाने और अन्य बहुत सारे क्रियाकलापों में पानी का प्रयोग करते हैं। पानी हाईड्रोजन और ऑक्सीजन से मिलकर बनता है और यह मनुष्य से लेकर पशु पक्षी और पौधों के लिए भी बहुत जरूरी हैं।
जल के बिना तो हम भोजन प्राप्त भी नहीं कर सकते क्योंकि अगर बारिश नहीं होगी तो फसलें भी नहीं होगी। पानी की वजह से ही किसी भी ग्रह पर जीवन संभव है। लेकिन बहुत सो लोग पानी के महत्व को नहीं समझते हैं। वह इसका इस्तमाल बिना सोचे समझे करते हैं और पानी को बर्बाद करते हैं। हमारे पास पहले ही स्वच्छ जल का अभाव है और जो है हम उसे भी दुषित करते जा रहे हैं। हमें चाहिए कि हम बहुपयोगी जल को गंदा न करे और उसे सरंक्षित भी करे।
Essay on Water in Hindi Language – जल का महत्व पर निबंध ( 300 words )
जल जीवित रहने के लिए अत्यंत आवश्यक है। जल के बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पृथ्वी भी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसपर जीवन संभव है क्योंकि यहाँ पर पानी की व्यवस्था है। हम प्रतिदिन विभिन्न क्रियकलापों जैसे नहाने, कपड़े धोने, बर्तन धोने आदि के लिए पानी का उपयोग करते है। पानी मनुष्य के साथ साथ पशु और पौधों के लिए भी जरूरी है। पानी से ही पौधों का विकास होता है।
हमारी पृथ्वी का 70 प्रतिशत भाग जल है लेकिन उसमें से ताजा और पीने लायक पानी केवल 0.98 प्रतिशत है।
यदि हम पानी को इसी प्रकार बर्बाद करते रहे तो एक समय ऐसा आऐगा कि हमें पीने के लिए भी पानी नहीं मिलेगा। वर्तमान में भी बहुत से शहर ऐसे है जहाँ पर पानी का अभाव है। पानी के बिना पेड़ और वनस्पति भी नहीं होंगे इसलिए हमें पानी को बचाने की आवश्यकता है।
हमें पानी को बर्बाद होने से भी बचाना है और साथ ही प्रदुषण मुक्त भी बनाना होगा। हमें पानी का सीमित मात्रा में प्रयोग करना चाहिए और चलते हुए नलों को बंद करना चाहिए। हमें वर्षा के पानी को भी संचय करना चाहिए और पानी को स्वच्छ करने का कर्तव्य करना चाहिए। नदियों में पूजा पाठ के नाम पर राख आदि को नहीं बहाना चाहिए। उद्योगों को नदियों से दूर लगाना चाहिए।
यदि हम पानी को इसी तरह बरबाद करते रहेंगे तो आने वाले समय में पानी के अभाव में ही तीसरा विश्व युद्ध होगा और बिना पानी के धरती पर भी जीवन समाप्त हो जाऐगा। पानी को बचाना कोई पारिवारिक या सामाजिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह एक वैश्विक मुद्दा है और पूरे विश्व को मिलकर ही पानी को बचाना होगा। बच्चों को पानी की अहमियत को समझना चाहिए और पानी को बर्बाद करने की बजाय बचाना चाहिए।
Essay on Water in Hindi Language – जल का महत्व पर निबंध (400 words)
यह सच है कि दुनिया में जमीन की तुलना में अधिक पानी है। लेकिन इनमें से अधिकांश समुद्र के पानी के रूप में है, जो मानव उपभोग के लिए अयोग्य है, क्योंकि मनुष्य को जीवित रहने के लिए मीठे पानी की आवश्यकता होती है। यह प्यारा भक्षक प्रकृति द्वारा वर्षा, नदी और जमीन या अच्छी तरह से पानी के रूप में प्रदान किया जाता है। भारत एक ऐसा देश है जिसमें बड़ी मीठी जल संसाधन है। बढ़ती आबादी और उचित मेटर मैन-एजमेंट की कमी के कारण, यह पानी बहुत दुर्लभ हो गया है। इसलिए देश में लगभग कहीं भी पेयजल की तीव्र कमी है। यह पानी की आपूर्ति में लगातार कटौती, विशेषकर शहरी क्षेत्रों में देखा जा सकता है। यह वास्तव में हमारे घर में पिछले रविवार को हुआ था।
पानी के काम पर कुछ गलती के कारण पूरे दिन पानी नहीं था। हमेशा की तरह, वाटर वर्क्स ने टॉवरी के लोगों को आसन्न जल कटौती के बारे में जानकारी नहीं दी थी। इसलिए हमारे पास बहुत से लोग जो पानी की दुकान नहीं करते थे हमारे घर के लिए कोई पानी नहीं था पिछले रविवार को परिणामस्वरूप जब हमने हमारी नल को बदल दिया तो हमने उन्हें सूखा पाया। यह सोचकर कि कुछ घंटों के बाद पानी आएगा, हम सब टीवी देखने के लिए बैठ गए। फिर एक दोस्त के फोन कॉल ने हमें बताया कि पूरे दिन पानी की कोई आपूर्ति नहीं होगी। इस जानकारी ने हमें घर में जमा होने वाले कुल पानी की जांच की। हमारे पास पानी की तीन बाल्टी थी मेरी माँ ने तुरंत उपयोग के लिए रसोई में एक बाल्टी पानी लिया। शेष दो हम सभी के चारों ओर साझा किए जाने वाले थे। इसके साथ हमें दांतों को ब्रश करने, चेहरे धोने और प्रकृति के फोन का जवाब देने की हमारी दैनिक दिनचर्या को पूरा करना पड़ा।
अंत में सब छोड़ दिया गया था पानी की एक आधा बाल्टी थी जब तक दोपहर था, लोग सड़कों पर इकट्ठा करना शुरू कर देते थे, उनके छतों और छत के ऊपर थे। हर कोई पानी के कटौती के बारे में बात कर रहा था। धीरे-धीरे बातचीत एक ‘चर्चा’ बन गई देश के प्रधान मंत्री आलोचना का विषय बन गए। ऐसे में, शाम तक चर्चा चल रही थी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के बाद लोगों को धीरे-धीरे अपने घर वापस जाना पड़ा। अचानक नल में एक गर्जिंग शोर था और जल्द ही पानी स्वतंत्र रूप से बह रहा था। हम सभी सरकार की आलोचना भूल गए और संकटों को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए जल कार्यों की प्रशंसा की। इस राहत में हमें कोई भी एक पल के लिए इन लगातार पानी की आपूर्ति विफलताओं के कारणों के बारे में सोचा नहीं है।
पानी की बर्बादी के बारे में कोई सोचा नहीं है, जो अक्सर दोषपूर्ण पानी के नल, या हमारे घरों में पानी के लापरवाह संचालन के कारण होता है, हमारे दिमाग को उत्तेजित करता है हम अपने पहाड़ क्षेत्रों में पेड़ों को कम करने या औद्योगिक और घरेलू अपशिष्ट जल से निकलने वाली हमारी नदियों के प्रदूषण से पानी की आपूर्ति से जुड़े नहीं हैं। अगर केवल हम इन कारकों पर अधिक ध्यान दे सकते हैं, तो हम पानी की आपूर्ति में कटौती से बचने में सक्षम होंगे।
Essay on Uses of Water in Hindi Language ( 500 words )
भूमिका-
जल हमारा जीवन है क्योंकि इसके बिना मनुष्य, वनस्पति और पशुओं का कोई भी अस्तित्व नहीं है। पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जहाँ पर पानी पाया जाता है और उसी वजह से यहाँ पर जीवन संभव है। बिना पानी के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। हमारी पृथ्वी का 71 प्रतिशत हिस्सा पानी से ढका हुआ है जिसमें से स्वच्छ जल केवल 0.97 प्रतिशत ही है। पानी सो ही जीवन का आधार है।
जल का प्रयोग-
हम प्रतिदिन विभिन्न क्रियकलापों के लिए पानी का प्रयोग करते हैं।
1. पीने के लिए स्वच्छ जल- हर व्यक्ति प्रतिदिन 2 लीटर पानी पीता है जिससे उसकी प्यास बुझती है और शरीर को भी सही तरह से कार्य करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है।
2. स्वच्छता के लिए जल- हम प्रतिदिन स्नान करने, अपने शरीर की सफाई करने और घरों की सफाई करने के लिए पानी का प्रयोग करते है।
3. कपड़े धोने के लिए- हमें अपने कपड़ो को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने के लिए पानी का ही प्रयोग करना पड़ता है।
4. वनस्पति के लिए- वनस्पति को उगने के लिए और पेड़ पौधों के विकास के लिए भी पानी की ही आवश्यकता होती है।
5. मनोरंजन के लिए- पानी का प्रयोग मनोरंजन के लिए भी किया जाता है। ज्यादातर लोग छुट्टियों में नौका विहार, रिवर राफ्टिंग आदि गतिविधियों में भाग लेते है।
6. नलिकाओं के लिए- गलियों और नालियों मों से कूड़ा करकट बहाने के लिए भी पानी का ही प्रयोग किया जाता है।
7. बिजली के लिए- बड़ी बड़ी नदियों पर बाँध बनाकर पानी का प्रयोग बिजली उत्पन्न करने के लिए भी किया जाता है।
8. भोजन के लिए- भोजन को बनाने के लिए पानी की आवश्यकता होती है और पानी से बहुत से स्वादिष्ट पेय पदार्थ भी बनाए जाते है।
9. सौंदर्य के लिए- पानी सही मात्रा में पीने से सौंदर्य को भी बढ़ाया जा सकता है। इसे झुरियाँ खत्म होती है और मोटापा भी कम होता है।
10. आग बुझाने के लिए- जब कभी भी कहीं पर भी आग लगती है तो उस पर पानी डालकर ही काबू पाया जाता है।
11. जमीन के लिए- जल जलक्रीय करता है जिसमें यह भाप बनकर उड़ जाता है और बादल बनकर बरसता है। वह वर्षा जमीन की उपजाऊ शक्ति को बनाए रखती है।
12. मछली पालन- मछलियाँ बिना जल के जीवित नहीं रह सकती है इसलिए उनके पालन के लिए पानी की आवश्यकता होती है और मछली पालन बहुत से लोगों का रोजगार है।
13. उद्योग- उद्योगों में भी विभिन्न तरह के क्रियकलापों के लिए जल की आवश्यकता होती
14. यातायात- जहाजों के द्वारा यातायात और सामान भेजने के लिए पानी का ही उपयोग किया जाता है।
निष्कर्ष-
हम अपनी दैनिक दिनचर्या में बहुत से कार्यों के लिए पानी पर निर्भर है और पानी के बिना हमारा जीवन असंभव है। हम सबको पानी का सही तरीके से सीमित मात्रा में प्रयोग करना चाहिए क्योंकि जल है तो कल है। हमें जल का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए और इसे बर्बाद होने से बचाना चाहिए।
हम आशा करेंगे कि आपको यह निबंध ( Essay on Water in Hindi – जल का महत्व पर निबंध ) पसंद आएगा।
More Articles:
Save Water Essay in Hindi – पानी बचाओ पर निबंध
( Jal Sanrakshan ) Water Conservation Essay in Hindi – जल संरक्षण पर निबंध