Get information about Cow in Hindi. Here you will get Paragraph and Short Essay on Cow in Hindi Language for students of all Classes in 150, 350 and 500 words. Cow Par Nibandh. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में गाय पर निबंध मिलेगा।
Essay on Cow in Hindi – गाय पर निबंध
Short Essay on Cow in Hindi Language – गाय पर निबंध ( 150 words )
गाय को सबसे पवित्र पशु माना जाता है और हिंदु धर्म में इसे माता का दर्जा दिया गया है। यह बहुत ही शांत और सरल स्वभाव की होती है। माना जाता है कि इसमें 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। प्राचीन काल में गाय को समृद्धि का प्रतीक माना जात था। जिस व्यक्ति के पास जितनी अधिक गाय होती थी वह उतना ही धनवान माना जाता था। गाय की पूजा भी की जाती है और यह हमारे लिए बहुत उपयोगी है। गाय के गोबर से खाद बनाई जाती है जो कि फसलों के लिए बहुत लाभदायक है। गाय के दुध से पनीर और बहुत सी मिठाईयाँ बनाई जाती है। गाय का दुध फूर्ती देता है और आँखों की रोशनी भी ज्यों की त्यों रखता है। गाय को कामधेनु भी कहा जाता है। यह भारत के अलावा बहुत से देशों में पाई जाती है। गाय हरी घास, चारा और अनाज खाने वाली शाकाहारी जंतु है।
Cow Par Nibandh – Essay on Cow in Hindi – गाय पर निबंध ( 350 words )
गाय मेरा पसंदीदा घरेलू जानवर है वह स्वभाव से बहुत ही मज़ेदार है उसके पास दो आँखें, दो कान, एक बड़े नाक, दो सींग, एक बड़े माथे, एक बड़ा मुंह, चार पैर और एक बड़े शरीर के साथ एक लंबी पूंछ है। वह हरी घास, अनाज, घास और चारा खाती है उसका बड़ा मुंह उसे चारा चबाने में मदद करता है वह हमें दूध देता है उसका दूध बहुत पौष्टिक और मनुष्य के लिए उपयोगी है। न केवल वयस्कों के लिए बल्कि यह बच्चों और रोगियों के लिए बहुत उपयोगी है। उसके दूध का उपयोग करके हम कई तरह के पौष्टिक और स्वस्थ खाने योग्य चीजों को बना सकते हैं जैसे दही, पनीर, मखान, खोवा और मिठाई।
हिंदुओं ने भारत में उसे “गौ माता” कहा। उनके हिंदू के लिए कई धार्मिक महत्व हैं। यह हिंदुओं द्वारा माना जाता है कि सभी 33 कोर देवी या देवता उसके साथ रहते थे भारत में, उसके दूध को हर धार्मिक गतिविधियों में पवित्र तरल के रूप में प्रयोग किया जाता है। यहां तक कि, उसके हर अवशेष को पवित्र और उपयोगी माना जाता है जैसे: दुध अभिषेक के लिए दूध में अक्सर प्रयोग किया जाता है और पंचामेट बनाने के लिए, पौधे, मानवों के लिए गोबर का प्रयोग किया जाता है और पूजा स्थान को साफ करने के लिए। हमें उसका सम्मान करना चाहिए और उसके प्रति दया होना चाहिए। हिंदू धर्म में गाय हत्या को पाप माना जाता है भारत में, पी.एम. मोदी की सरकार ने गाय को मारने और इसके गोमांस खाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
गाय एक आम उपयोगी पालतू जानवर है उसके पास मनुष्य के लिए कई लाभ हैं गायों के आकार, आकार और रंगों में भिन्नता है वह दुनिया भर में पाया जा सकता है हर राज्य और देश में, यह रंग, आकार और गुणवत्ता में भिन्न होता है। केवल भारत में, हम कई प्रकार या गाय की नस्लें पा सकते हैं भारत में लगभग 37 नस्लों का गाय है उनमें से कुछ हैं सहिवाल, गिर, राठी और लाल सिंधी आदि। यह गाय अच्छी तरह से उनके दुग्ध शक्ति के लिए जाना जाता है।
Essay on Cow in Hindi – गाय पर निबंध ( 500 words )
गाय – एक पवित्र पशु
भूमिका – गाय एक घरेलू पशु है। इसे दुध लेने और खेतों आदि में काम के लिए प्रयोग किया जाता है। पुराने समय में गाय को आर्थिक स्थिति का प्रतीक माना जाता था। जिसके पास जितनी ज्यादा गाय होती थी उसे उतना ही संपन्न कहा जाता था। गाय को सभी जीवों में सबसे शुद्ध माना जाता है। गाय की हिंदु धर्म के लोग पूजा करते है और उसे गाय माता कहकर बुलाते है।
गाय की विशेषताएँ –
गाय का एक मूहँ, दो आँख, दो कान, दो सिंग , चार थन,चार पैर और एक लंबी पुंछ होती है जिससे वो मक्खी आदि को दूर भगाती है। गाय बहुत ही सरल और साधारण स्वभाव की होती है।गाय सफेद काले लाल नीले और चितकबरें रंगो की पाई जाती है।गाय की 800 परजातियाँ पाई जाती है। भारत में पाई जाने वाली गाय छोटी होती है जबकि विदेशों की गाय भारी होती है। गाय की औसतन आयु 20 साल होती है। इसकी गर्भावस्था 9 महीने की होती है। जब गाय को पहला बच्चा होता है तब उसकी आयु 2 साल होती है।गाय की अपनी पौरानिक अहमियत भी है। ऐसा कहा जाता है कि गाय के शरीर में 33. करोड़ देवी देवताओं का वास है। कृष्ण जी को भी गाय से बहुत लगाव है। गाय को भूसा और हरी घास और अनाज बहुत पसंद होती है।
एक बार चारा खाने के बाद वो पुरा दिन जुगाली करती रहती है। गाय का दुध बहुत ही पौष्टिक होता है। इसे पीने से शरीर में फूर्ती आती है। गाय का दुध पीने से यादाश्त भी तेज होती है और आँखों के देखने की शक्ति भी वैसे ही बनी रहती है। यह हमें बहुत सी बिमारियों से भी बचाता है। गाय के दुध से बहुत सी चीजे बनती है जैसे कि पनीर ,मिठाईयाँ आदि। गाय का गोबर खेतों के लिए बहुत ही उपयोगी होता है वह अच्छे खाद की तरह काम करता है। गाय का मूतर कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के इलाज के लिए प्रयोग होता है। गाय के मरने के बाद उसकी चमड़ी,सिंग आदि किसी न किसी प्रयोग में लाए जाते है।
गाय की अकाल मृत्यु –
गाँव में आज भी लगभग सभी घरों में गाय पाई जाती है जबकि शहरों में गाय सड़को पर पड़े पॉलिथीन निगल लेती है और उनकी अकाल मृत्यु हो जाती है। दुकानों पर खुले आम गाय का मांस बेचा जाता है और खाया जाता है। गाय को काटा जाता है। इन सब चीजों को रोकने के लिए सरकार ने गाय के मांस पर और पॉलिथीन पर रोक लगाई है ताकि हम गाय माता को बचा सके।
निष्कर्ष –
गाय एक ऐसा जीव है जो हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद है। गाँव में आज भी आजीविका चलाने का साधन गाय है। बहुत सी बिमारियों का इलाज भी इससे संभव है। हम सबको मिलकर गायों का ध्यान रखना चाहिए और उनके लिए गौऊशाला भी खोलने चाहिए।
हम उम्मीद करेंगे कि आपको यह निबंध ( Essay on Cow in Hindi – गाय पर निबंध ) पसंद आएगा।
More Articles:
New Essay on My Pet Animal in Hindi – मेरा पालतू पशु पर निबंध
Essay on Tiger in Hindi – बाघ पर निबंध