Here you can get various Paragraph and Short Essay on Importance of Sports in Hindi Language for students of all classes in 250, 300, 400 words. यहां आपको हिंदी भाषा में छात्रों के जीवन में खेलों के महत्व पर निबंध मिलेगा।
खेलों का महत्व पर निबंध | Essay on Importance of Sports in Hindi
Latest Essay on Importance of Sports in Hindi Language – खेलों का महत्व पर निबंध ( 400 words )
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खेलों का बहुत महत्व है और हमें अच्छा व्यक्ति बनने में बहुत सहायता करते हैं। खेल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक है। यह एक तरह का व्यायाम है और साथ ही मनोरंजन का भी अच्छा साधन है। खेल हमारे जीवन में शिक्षा के समान अहमियत रखते हैं। पूरा दिन सिर्फ पढ़ाई करने से व्यक्ति आलसी और चिड़चिड़ा हो जाता है। यदि रोज थोड़े बहुत खेल खेले जाए तो वह हमारे मस्तिष्क को शांति प्रदान करते हैं और हमें नई ताजगी का अनुभव होता है। इसलिए हमें काम के समय पर काम और खेल के समय पर खेलना चाहिए।
खेलों से व्यक्ति तंदुरूस्त और चुस्त रहता है। उसकी माँस पेशिया सही से कार्य करती है, रक्त संचार भी सही से होता है और व्यक्ति बिमारियों से दुर रहता है। खेलने से हम समाज ते बहुत से लोगों से मिलते है जिसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। एक साथ टीम में मिल जुलकर कार्य करने से हम में मैत्री भावना उत्पन्न होती है। खेलने से प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है और हम अपने नेता का कहना मानते हैं। हम अपनी हार जीत को खुशी खुशी स्वीकार करते हैं। जीतने पर हम खुशी मनाते हैं और हारने पर सांत्वना रखते हैं। हारने पर हम उदास होने कि बजाय कठिन परिश्रम करतें हैं ताकि अगली बार जीत सके। खेलों से व्यक्ति में सहनशीलता का विकास होता है। खेलों से उत्पन्न हुई यह सब भावनाएँ हमें जीवन में बहुत सहायता करते हैं।
खेल हमें जिंदगी जीने का प्रशिक्षण देते हैं। यह हमारे स्वास्थय के लिए बहुत लाभदायक है। बहुक से खेल खेलने के लिए एकाग्रता और चालाकी की आवश्यकता होती है और वही एकाग्रता हमें मानसिक रूप से स्वस्थ रखती है। हम खेलों में भी अपना भविष्य सफल बना सकते हैं। हम अपने देश के लिए खेलकर देशवासियों को गर्व महसूस करवा सकते हैं। खेल को हम सिर्फ खेल भावना से खेलते हैं और इसमें प्रतिद्वंदी के लिए कोई नफरत की भावना नहीं होती है। खेल हमें सिखाते हैं कि हमें बिना फल की चिंता करे कार्य करते रहना चाहिए। खेल खेलने से कीर्य करने की लगन बढ़ जाती है और हम पहले से ज्यादा अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं। हम सबको खेव को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए और रोज खेल खेलने चाहिए। स्कूलों में भी खेलों को शिक्षा के जितना ही महत्व दिया जाना चाहिए और समय समय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन करना चाहिए।
Short Essay on Importance of Sports in Hindi Language – खेलों के महत्व पर निबंध ( 250 words )
खेल हमारे शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं वे शिक्षा का एक हिस्सा हैं और पार्सल हैं। वे हमारे शरीर को फिट और स्वस्थ रखते हैं। वे जीवन के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण विकसित करते हैं वे मानसिक कार्य से राहत देते हैं खेलते समय, मनुष्य जीवन की चिंताओं को भूल जाता है खेलों में हंसमुख आदमी रहता है यह ठीक ही कहा जाता है कि एक अच्छा दिमाग एक साउंड बॉडी में ही रहता है। खेल नियमों और विनियमों को आज्ञा मानने वाले लोगों को सिखाने, सहयोग, आत्म-नियंत्रण और बलिदान को प्रोत्साहित करते हैं।
खेल को कुछ सीमाओं में जीवित रहने के लिए मनुष्य को सिखाना वह जीत को स्वीकार करना सीखता है और उसी आत्मा से हार जाता है उनका जीवन के प्रति दृष्टिकोण संतुलित हो जाता है खेल पारस्परिक समझ और मित्रता को बढ़ावा देते हैं। वे विभिन्न स्थानों के लोगों को एक दूसरे के करीब लाते हैं। वे संकीर्ण दृष्टिकोण छोड़ देते हैं और व्यापक विचारधारा बन जाते हैं। खेल में भाग लेने वाले छात्र उच्च आदर्शों के लिए जीना सीखते हैं और उच्च सिद्धांतों के लिए मर जाते हैं। वे शारीरिक और मानसिक रूप से चुस्त हैं इसमें कोई शक नहीं कि उनमें से कुछ अपने चुने हुए क्षेत्रों में नेता बन जाते हैं और सभी और विविधों के सम्मान और प्रेम को जीतते हैं। खेल और खेल, इसलिए अपरिहार्य हैं वे स्वास्थ्य, धन और सफलता के लिए एक निश्चित पासपोर्ट हैं।
खेलों का महत्व पर निबंध | Essay on Importance of Sports in Hindi ( 300 words )
खेलों का जीवन में विशेष महत्व है, विशेषकर विद्यार्थी – जीवन में। स्वास्थ्य के लिए खेलना बहुत आवश्यक है। नियमित रूप से खेल में भाग लेने वाला फ़ुर्तिला और चुस्त रहता है तथा उसके मुख पर प्रसन्नता छाई रहती है।
खेल मनोरंगन का मुख्य साधन हैं क्योंकि इनसे खेलने वालों और देखने वालों का भी मनोरंजन होता है। इनसे हममें अनुशासन की भावना पैदा होती है। खिलाड़ी को नियमों का पालन करने का अभयान हो जाता है। अच्छे खिलाड़ी न तो विजयी होने पर घमण्ड करते हैं और न ही हारने पर लड़ने पर उतारू होते हैं।
विदयार्थी – जीवन में खेल के महत्व को ध्यान में रखकर स्कूलों में खेल अनिवार्य कर दिए गए हैं। सभी विदयालयों में खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। हमारे विद्यालय में भी हॉकी, क्रिकेट, वॉलीबॉल और कबड्ड्डी का प्रशिक्षण विशेष रूप से दिया जाता है।
मानव – जीवन की सफलता के लिए तीन शक्तियों के विकास की आवश्यकता है – मानसिक, आत्मिक , और शारीरिक। यदि इनमें मानसिक शक्ति के विकास का अभाव होगा तो मनुष्य की बुद्धि सूझ – बुझ से कार्य करने में असमर्थ रहेगी। आत्मिक विकास के उभाव में मानव निरा पशु होगा और शारीरिक शक्ति के अभाव में उसकी काया जीर्ण, व्याधिग्रस्त होगी।
यदि हम चाहते हैं कि हमारा शरीर प्रसन्न, चुस्त और फ़ुर्तिला रहे तो शारीरिक शक्ति का विकास अनिवार्य है। जब शरीर स्वस्त होगा तो मस्तिष्क स्वयं स्वस्थ रहेगा। एक कहावत है कि ” स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है। ” जब मानसिक शक्ति स्वस्थ और विवेकपूर्व होगी तब आत्मिक उन्नति हो जाएगी। इस प्रकार शारीरिक उन्नति पर ही मानसिक और आत्मिक उन्नति निर्भर है, जो मानव – जीवन की सफलता का मूल कारण है।
इस प्रकार खेलों से मानव में उत्साह, साहस, धेर्य, स्फूर्ति, अनुशासन की भावना एवं जीवन – संघर्ष में हँसते – हँसते जूझने की शक्ति में वर्दिध होती है। अत: जीवन को सुखी, हष्ट – पुष्ट, सरस तथा शक्तिशाली बनाने के लिए खेल – कूद अनिवार्य हैं।
हम उम्मीद करेंगे कि आपको यह निबंध ( खेलों का महत्व पर निबंध | Essay on Importance of Sports in Hindi ) पसंद आएगा।
More Articles :
Republic Day Speech For Teachers In Hindi- गणतंत्र दिवस पर भाषण
Republic Day Speech In Hindi – गणतंत्र दिवस पर भाषण
Short Essay on Republic Day in Hindi – गणतंत्र दिवस पर लघु निबंध
Essay on Importance of Games in Hindi – खेलों का महत्व पर निबंध
Football Essay in Hindi – फुटबॉल पर निबंध