Get information about National Tree of India in Hindi. Here you will get Paragraph and Short Essay on National Tree of India in Hindi Language for students of all Classes. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में भारत का राष्ट्रीय वृक्ष पर निबंध मिलेगा।
Essay on National Tree of India in Hindi – भारत का राष्ट्रीय वृक्ष पर निबंध
Essay on National Tree of India in Hindi – भारत का राष्ट्रीय वृक्ष पर निबंध
भूमिका- किसी भी तेश का राष्ट्रीय वृक्ष उस देश की पहचान होता है और देश की संस्कृति के विषय में बताता है। भारत का राष्ट्रीय वृक्ष बरगद का पेड़ है जिसे वट वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि यह दीर्घायु से जुड़ी मनोकामनाएँ पूर्ण करने में मदद करता है इसलिए इसे कल्प वृक्ष कहा जाता है। यह एक विशालकाय वृक्ष रै जिसकी जड़े दूर दूर तक फैली होती है और तना मजबूत होता है। यह एक द्विबीजपत्री वाला लंबे समय तक जीवित रहन वाला वृक्ष है। इसकी शाखाएँ भी दूर दूर तक फैली होती है और इसकी छाँव बहुत ही आनंदायक होती है। इस घने पेड़ पर बहुत से पक्षियों का आवास स्थान है। बरगद का पेड़ सबसे पुराना पेड़ है और इसका धार्मिक महत्व है। इसके सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए ही इसे राष्ट्रीय पेड़ के रूप में चुना गया था।
मुख्य विशेषताएँ-
बरगद का पेड़ लंबे क्षेत्र में फैलने वाला पेड़ है। यह भारत और बांग्लादेश के उष्णकटीबंधीय और उपउष्णकटीबंधीय क्षेत्रों में पाया जाता है। इनकी जड़े बहुत मजबूत होती है और इनकी छाल भूरे रंग की होती है। इनकी लंबाई 20- 25 मीटर तक होती है। इनकी जड़े उलझी हुई होती है और टहनियाँ हवा में दूर दूर तक लटकती रहती है। बरगद के पेड़ पर लगने वाली पत्तियाँ 10-20 सेंटीमीटर लंबी और 8-15 सेंटीमीटर चौड़ी होती है। बरगद के पेड़ पर अंजीर जैसे लाल गुलाबी रंग के फल लगते हैं। जब वृक्ष बहुत सी टहनियों से लद जाता है तो वह बूढ़ा हो जाता है और टूट जाता है।
स्वास्थय पर लाभ-
बरगद का पेड़ स्वास्थय के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसकी लटकती हुई जड़े दाँतो और मसूड़ो की समस्याओं से राहत दिलाती है। इसकी छाल का अर्क रक्तस्त्राव में मदद करता है। यह अल्सर के इलाज में भी मददगार है। इसका प्रयोग बवासीर और पेचिश के इलाज में भी किया जाता है। यह जोड़ो के दर्द में भी असरदार है। इनका फल खाने योग्य और पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है जो कि त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है। बड़े पेड़ो की जड़ो मादा बाँझपन को दूर करने में मदद करती है।
धार्मिक महत्व-
हिंदु धर्म में बरगद के पेड़ को बहुत ही पवित्र माना जाता है और इसकी पूजा की जाती है। विवाहित महिलाएँ अपने पति की लंबी उमर के लिए इसकी पूजा अर्चना करती है। कहा जाता है इसकी जड़ो में भगवान विष्णु विराजते हैं और इसके शाखाओं में शिवजी का निवास है। महात्मा बुद्ध ने भी वट वृक्ष को नीचे ही ज्ञान की प्राप्ती की थी इसलिए बौद्ध धर्म मे भी इसका बहुत महत्व है।
निष्कर्ष-
बरगद का पेड़ प्राचीन काल से ही रमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है। यह गाँवो और शहरों दोनों जगह पाया जाता है। गाँवों में इसकी छाँव में बुजुर्ग बैठ कर किसी विषय पर विचार विमर्श करते हैं। बरगद के पेड़ हमें हमेशा लाभ पहुँचाते हैं। बरगद के पेड़ की लकड़ियाँ ईंधन के रूप में प्रयोग की जाती है जिससे भोजन बनता है और इनका व्यपार आय का एक बेहतरीन स्त्रोत भी है।
हम आशा करेंगे कि आप इस निबंध ( Essay on National Tree of India in Hindi – भारत का राष्ट्रीय वृक्ष पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on Trees Our Best Friends in Hindi Language – पेड़ हमारे मित्र पर निबंध
Save Trees Essay in Hindi – पेड़ लगाओ जीवन बचाओ
Essay On Trees In Hindi – वृक्ष पर अनुच्छेद