Here you will get Long and Short Importance of Education Speech in Hindi Language for students of all Classes in 200, 400 and 500 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में शिक्षा के महत्व पर भाषण मिलेगा।
Importance of Education Speech in Hindi – शिक्षा के महत्व पर भाषण
Importance of Education Speech in Hindi – शिक्षा के महत्व पर भाषण ( 200 words )
आज के युग की सबसे बड़ी जरूरत शिक्षा है। इसी के बल पर हम दुनिया को और लोगों की संकुचित सोच को बदल सकते है। शिक्षा पुरे देश में क्रांति ला सकती है। शिक्षा के बिना मनुष्य जीवन व्यर्थ है। बिना शिक्षा के मनुष्य जीवन पशु के समान है। हर व्यक्ति सिर्फ शिक्षा के माध्यम से ही सफलता को प्राप्त कर सकता है। शिक्षा हमारा मानसिक विकास करती है जिससे कि हम समाज में रह पाते है। शिक्षा व्यक्ति के व्यक्तितव को सुधारती है और उसे चरित्रवान बनाती है। शिक्षित व्यक्ति का समाज में सभी लोग आदर करते हैं।
शिक्षा की वजह से लोग जागरूक बन रहे है और उन्हें अपने अधिकारों का पता चलता है। महिलाओं के लिए भी शिक्षा बहुत ही लाभदायक है जिससै कि पुरूषों द्वारा उनके अधिकारों का शोषण न हो सके। किसी भी क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। छोटे से छोटे व्यवसाय को शुरू करने के लिए हमें उस बारे में पता होना चाहिए। माता पिता बच्चों की पढ़ाई लिखाई का महत्व समझ रहे है और उन्हें पढ़ने के लिए स्कूल भेज रहे हैं। सरकार ने भी बच्चों के लिए सरकारी स्कूल खोले है और उन्हें मुफ्त में शिक्षा की सुविधा उपल्बध कराई है। इंटरनेट ने भी शिक्षा प्रणाली को आसान कर दिया है।
Importance of Education Speech in Hindi – शिक्षा के महत्व पर भाषण ( 400 words )
आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, सभी अध्यापक गण एवं मेरे प्यारे सहपाठियों को नमस्कार। हम सब जानते है कि शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। यह हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। शिक्षा के बिना जीवन व्यर्थ है। शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है जिसके बल पर हम देश में क्रांति ला सकते है। शिक्षा से ही हम देश में बदलाव ला सकते हैं और देश को आसमान की नई बुलंदियों पर ले जा सकते है।
शिक्षा से ही हमें रोजगार की प्राप्ती होती है। हम अपनी आजीविका आसानी से चला सकते है। एक शिक्षित व्यक्ति ही जागरूक होता है जिससे कि उसे अपने अधिकारों के बारे में पता होता है। आज के युग में नारी शिक्षा भी बहुत ही आवश्यक है जिससे कि वो जागरूक बन सके और उनके अधिकारों का पुरूषों द्वारा शोषण न हो सके। शिक्षा के बिना इंसान का जीवन पशु के समान है। आज आप कोई भी कार्य करना शुरू करे तो आपको उसके बारे में ग्यान भी होना चाहिए। आज छोटे से छोटे काम के लिए हमें शिक्षा की आवश्यकता होती है।
शिक्षा सफलता का आधार है। हर व्यक्ति अपने जीवन में सफल होना चाहता है जिसका सीधा माध्यम शिक्षा है। हमें हमारी शुरूआत की शिक्षा घर पर हमारे माता पिता से ही मिलती है। शिक्षा बच्चे का आत्म विश्वास बढ़ाती है और उसके व्यक्तितव को सुधारती है। शिक्षा मनुष्य को सामाजिक, मानसिक और आर्थिक तरीके से मजबूत करती है। हमने पुरी शिक्षा को तीन हिस्सों में विभाजित कर दिया है प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा। शिक्षा के माध्यम से ही लोगों की संकुचित सोच को खत्म किया जा सकता है। अगर देश का विकास करना है तो बच्चों को पढ़ाना आवश्यक है।
शिक्षित व्यक्ति समाज में आदर का पात्र होता है। कह सकते है शिक्षा देश की अर्थव्यवस्था कू रीढ़ की हड्डी है। शिक्षा के लिए सरकार ने भी बहुत से कदम उठाए हैं। जो लोग कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पढ़ने में असमर्थ थे सरकार ने उनके लिए सरकारी स्कूल खोले है जिसमें उन्हें मुफ्त शिक्षा उपल्बध कराई जाती है। लोग भी शिक्षा की जरूरत को समझ रहे है और बच्चों को पढ़ा रहे है। स्कूलों में भी बच्चों की शिक्षा के लिए नओ नए तरीके अजमाने चाहिए। बच्चों को पढ़ाई लिखाई के साथ साथ खेल कुद में भी भाग लेना चाहिए जिससे कि उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। पढ़ेंगे तभी तो बढ़ेंगे।
Importance of Education Speech in Hindi – शिक्षा के महत्व पर भाषण ( 500 words )
भूमिका- शिक्षा हर व्यक्ति की मूल आवश्यकता है यह हमारी जिंदगी में अहम भूमिका निभाती है। किसी भी काम को करने के लिए उसके विषय में जानकारी होना बहुत ही आवश्यक है। शिक्षा ही एक ऐसा तरीका है जिसकी वजह से कोई भी देश आसानी से विकसित हो सकता है। शिक्षित व्यक्ति अपने गयान और सुझ बुझ से देश को आसमान की ऊँचाई पर ले जा सकता है। आज की ली गई शिक्षा भविष्य में भी काम आती है। अगर आज शिक्षा नहीं होगी तो कल को शिक्षक भी नही होगे। हमारा देश अनपढ़ और पिछड़ा हुआ रह जाएगा। हर किसी को शिक्षा का महत्तव समझना होगा।
शिक्षा प्राप्त करने के माध्यम-
शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंसान को इच्छुक होना चाहिए। अगर वह कुछ सीखना चाहता है तो वह किसी न किसी तरीके से सीख ही लेता है। शिक्षा प्राप्त करने के बहुत से माध्यम है-
1. स्कूल- हमारी प्राथमिक शिक्षा का माध्यम स्कूल ही है। हम सबसे पहले पढ़ना लिखना यही पर सीखते है।
2. कोचिंग सैंटर- बहुत सी प्रतियोगिता के लिए कोचिंग सैंटर होते है। वह हमें उस विषय की पूरी जानकारी उपल्बध कराते हैं।
3. पुस्तकें- पुस्तकें मनुष्य की सबसे अच्छी साथी होती है। जितनी अधिक पुस्तकें पढ़ेंगे उतना ही ज्यादा गयान मिलेगा।
4. इंटरनेट- आज के दौर में सबसे उपयोगी इंटरनेट है। यहाँ विषयों से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिलती है।
शिक्षा के लाभ-
शिक्षा के बिना जीवन व्यर्थ है। शिक्षा के निम्नलिखित लाभ है-
1. शिक्षा व्यक्ति को समाज में रहने का तरीका सिखाती है और अनुशासन प्रिय भी बनाती है।
2. शिक्षा से ही रोजगार मिलता है और हम अपनी आजीविका अच्छे से चला सकते है।
3. पढ़े लिखे होने की वजह से ही हम ने टैक्नोलोजी में भी प्रगति कर ली है।
4. तकनीकी गयान के कारण हम लड़ाकू विमान और अन्य हथियार बनाने में कामयाब हुए है जो कि हमें और हमारे देश को दुश्मनों से बचाने में सहायक है।
शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उपाय-
देश का हर व्यक्ति पढ़ा लिखा होना चाहिए। पढ़ेंगे तभी तो बढ़ेंगे। शिक्षा की तरफ लोगो को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए जा सकते है-
1. सरकार द्वारा सरकारी स्कूल खोले गए है जहाँ पर मुफ्त शिक्षा दी जाती है।
2. सभी बच्चों के लिए प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य की गई है।
3. माता पिता को भी बच्चौं पर अपनी मर्जी नहीं चलानी चाहिए। बच्चों की रूचि के अनुसार उसे वही विषय पढ़ाना चाहिए।
4. बच्चों को छातरवृति भी दी जानी चाहिए।
5. बच्चों की पढ़ाई में रूचि बढ़ाने के लिए नए नए तरीके अजमाने चाहिए।
निष्कर्ष-
शिक्षा व्यक्ति कीआवश्यकता है। हर व्यक्ति को पढ़ने का हक है और उसे पढ़ना चाहिए। एक सुशिक्षित व्यक्ति अपने साथ साथ समाज के हित के लिए भी कार्य करता है। आज के समय में शिक्षा हर व्यक्ति की पहचान बन चुकी है। जीवन चलाने के लिए रोजगार जरूरी है और उसके लिए गयान जरूरी है। शिक्षित व्यक्ति हमेशा जागरूक रहता है। अपनी और देश की प्रगति के लिए हमें शिक्षा को अपनाना होगा।
हम आशा करते हैं कि आप इस भाषण ( Importance of Education Speech in Hindi – शिक्षा के महत्व पर भाषण ) को पसंद करेंगे।
More Articles :
सहशिक्षा पर निबंध – Essay on Co Education in Hindi
Essay on Importance of Time in Hindi – समय के मूल्य पर निबंध
Essay on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध
Speech on Beti Bachao Beti Padhao in Hindi – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर भाषण
Essay on Importance of Adult Education in Hindi – प्रौढ़ शिक्षा का महत्व पर निबंध
Essay on Woman Education in Hindi – नारी शिक्षा पर निबंध
Essay on Importance of Education in Hindi – शिक्षा का महत्व पर निबंध