Essay on Children’s Day in Hindi – बाल दिवस पर निबंध

Essay on Children’s Day in Hindi – बाल दिवस पर निबंध

Essay on Children’s Day in Hindi – बाल दिवस पर निबंध : 14 नवम्बर को भारत में बालदिवस मनाया जाता है। 14 नवम्बर, 1889 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। वे बच्चों को बहुत प्यार करते थे। उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों को समर्पित कर दिया। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे।

श्री जवाहरलाल नेहरू ने देश की स्वतन्त्रता के लिए अपना तन, मन और धन लगा दिया। वे कई बार जेल गये। जब देश स्वतन्त्र हुआ तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने देश के लोगों का मार्ग दर्शन किया। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने पंचवश्रिय योजनाएँ बनाकर भारत को उन्नति का मार्ग दिखाया। उन्होंने शांतिदूत बनकर संसार को शान्ति का संदेश दिया। वे सर्वप्रिय हो गये। बच्चों की तो वे आँखों के तारे थे।

Essay on Children’s Day in Hindi – बाल दिवस पर निबंध

बच्चे वास्तव में देश की सम्पत्ति होते है। आज के बच्चे कल के भारत के कर्णधार होंगे। जिस देश के बच्चे महान होंगे, वह देश निसंदेह उन्नत्ति के शिखर पर पहुँच जाएगा। संसार के देशों में रूस एक ऐसा देश है जहाँ बच्चों की सुख- सुविधा की विशेष ध्यान दिया जाता है। जापान में भी बाल कल्याण पर पर्याप्त ध्यान दिया जाता है। भारत में श्री जवाहरलाल नेहरू ने बच्चों को अपार प्यार दिया। अतः उनका जन्म दिन बच्चों के साथ जुड़ गया।

इस दिन जगह- जगह विज्ञान की परदर्शनियाँ आयोजित की जाती हैं। तीन मूर्ति और बाल भवन में तो प्रदर्शनियाँ देखने योग्य होती हैं। नए – नए मॉडल बनाये जाते हैं। खेलों की प्रतियोगिताएँ होती हैं। बाल मेलों का आयोजन किया जाता है।

बच्चों की उन्नति सम्पूर्ण भारत की उन्नत्ति है। बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनके चारित्रिक विकास की ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। बालदिवस के अवसर पर खेल कूद, व्यायाम, चित्रकला, नृत्य, सलेख और निबन्ध लेखन आदि कि प्रतियोगिताएँ होनी चाहिए। बच्चों को नैतिक शिक्षा देकर उन्हें महान बनाना चाहिए। नैतिक शिक्षा पर लिखी पुस्तकें बच्चों को पुरस्कार रूप में देनी चाहिए। यदि ऐसा हो जाए तो चाचा नेहरू के लिए बच्चों की यह वास्तविक श्रधांजलि होगी।

Leave a Comment