Children’s Day Speech In Hindi – बाल दिवस पर भाषण

Children’s Day Speech In Hindi: आज हम आपको Children’s Day के ऊपर Speech बताने जा रहे है। आप Children’s Day Speech In Hindi – बाल दिवस पर भाषण का उपयोग कर सकते है।

Children’s Day Speech In Hindi – बाल दिवस पर भाषण

14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में प्रायः सभी विध्यालयों में मनाया जाता है। यह वह दिन है जब स्वर्गीय चाचा नेहरु का जन्म हुआ था। चाचा नेहरु जब बच्चे थे, तो इनके जन्मदिन पर इनके पिता मोती लाल नेहरू ग़रीबों को ख़ूब दान दिया करते थे। दान देने की प्रवत्ति चाचा नेहरू में तभी से पनपी। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे। इसीलिए उन्होंने अपना दिन भी बच्चों को दे दिया। तभी से नेहरू – जन्म – दिवस बाल – दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

चाचा नेहरू इस दिन बच्चों के मध्य में आते, उनसे खेलते और उन्हें अच्छी- अच्छी प्रेरणाएँ देते थे। वे कहते थे- “बच्चो, तुम ही भारत के भावी भाग्य- विधाता हो। तुम्हें सच्चे देशभक्त और अच्छे नागरिक बनना चाहिए।”

चाचा नेहरूके स्वर्ग सिधारने के बाद इस दिन को सभी विद्यालय अपने यहाँ मनाते हैं। आज के दिन विद्यालय में प्रायः पढ़ाई नहीं होती। सभाएँ आयोजित की जाती हैं। इन सभाओं में बच्चे देश- भक्ति और चाचा नेहरू के जीवन से सम्बन्धित गीत, नाटक, भाषण और संवादो का कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। साथ ही अध्यापकगण भी बच्चों को चाचा नेहरू के समान आदर्श पुरूष बनने की प्रेरणाएँ देते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम के अनन्तर कई विध्यालयों में बच्चों में लड्डू, मिठाई या फल बाँटे जाते हैं।

बाल- दिवस बच्चों का दिन है। बच्चे ही हमारे देश के भावी कर्णधार हैं। ये ही हमारे भविष्य की आशा हैं। इनकी उन्नति में ही देश की उन्नति है। इसलिए बच्चों को स्वस्थ, सुशिक्षित, देशभक्त, कर्तव्य- परायण, पुरुषार्थी और एक दूसरे के सहियोगी बनाने का प्रयत्न करना चाहिए। बच्चों का भी कर्तव्य हे कि वे इस दिवस पर चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणाएँ लें और देशभक्त तथा श्रेष्ठ बनें।

children’s day speech in hindi| speech on 14 november children’s day in hindi| bal diwas essay in hindi| children’s day speech in hindi for teachers|

Leave a Comment