Here you will get Paragraph and Short Essay on Self Confidence in Hindi Language for students of all Classes in 200 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में आत्मविश्वास पर निबंध मिलेगा।
Essay on Self Confidence in Hindi – आत्मविश्वास पर निबंध
Short Essay on Self Confidence in Hindi Language- आत्मविश्वास पर निबंध ( 200 words )
आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी पूँजी है। आत्मविश्वास का मतलब है खुद पर विश्वास करना और अपने कार्य को बिना किसी डर के पूरे विश्वास के साथ करना। किसी व्यक्ति के द्वारा किए गए कार्य में उनका आत्मविश्वास दिखाई देता है। आत्मविश्वास हर व्यक्ति के अंदर होना ही चाहिए। आत्मविश्वास के बल पर हम अकेले ही बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कर सकते है। जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास होता है वह कभी भी हार नहीं मानता और सफलता को निश्चित रूप से प्राप्त कर लेता है।
आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए व्यक्ति को अपने डर का डटकर सामना करना चाहिए ताकि हम डर पर विजय प्राप्त कर सके। बच्चों के अच्छे काम करने पर उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। लोगों में आत्म विश्वास पैदा करने के लिए उनमें सकारात्मक विचार होने चाहिए। आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति हमेशा उत्साह और उमंग में रहता है। जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास नहीं होता वह हमेशा नकारात्मक विचारों से घिरा रहता है और उसे कभी सफलता नहीं मिलती। हम सभी को अपने उपर विश्वास रखना चाहिए तभी तो लोग भी हम पर यकीन करेंगे। हर सफल व्यक्ति के पीछे उसका आत्मविश्वास ही होता है।
Essay on Self Confidence in Hindi – आत्मविश्वास पर निबंध ( 400 words )
आत्मविश्वास का अर्थ है अपने आप पर भरोसा रखना। किसी भी कार्य को करते वक्त पूरा भरोसा करना और असफल होने का भय न होना। आत्मविश्वास सफलता का सबसे बड़ा रहस्य है। जिस व्यक्ति को खुद पर भरोसा होता है उसे पता होता है कि वह जो काम कर रहा है उसे उसमें एक न एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। आत्मविश्वास किसी भी व्यक्ति में जन्म से नहीं होता है अपितु यह समय के साथ व्यक्ति में उत्पन्न होता है।जब व्यक्ति अपनी क्षमता को पहचानता है तो धीरे धीरे उसमें उस कार्य के लिए आत्मविश्वास बढता चला जाता है।
आत्मविश्वास का हर व्यक्ति में होना जरूरी है क्योंकि जिसमें यह होगा वह असफल होने के बाद भी बार बार प्रयास करेगा क्योंकि उसे खुद पर भरोसा होता है और वह जानता है कि वर उस कार्य में सफलता अवश्य प्राप्त करेगा।
जिस व्यक्ति में आत्म विश्वास नहीं होता वह या तो कोई कार्य शुरू ही नहीं करता या फिर असफल होने के डर से कार्य बीच में ही छोड़ देते है। आत्मविश्वास व्यक्ति में मन मस्तिष्क और जीवन की घटनाओं से उत्पन्न होता है। अगर किसी घटना से आपके मन में डर बैठ जाता है तो आपका आत्म विश्वास कम हो जाता है। आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए हमें अपने डर का मुकाबला करना चाहिए।
बहुत से लोगों ने आत्म विश्वास के बल पर दुनिया में सफलता हासिल की है। उस व्यक्ति पर दुनिया भी भरोसा करती है जो खुद पर भरोसा करता है। किसी भी कार्य को सही ढंग से करना आपका आत्मविश्वास दिखाता है। आत्मविश्वास मनुष्य को बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना करने की शक्ति देता है।
आत्मविश्वास के बल पर मनुष्य लाखों मुसीबतों का सामना अकेले कर सकता है। आत्मविश्वास के लिए जरूरी है कि मनुष्य अपने आप में सकारात्मक सोच को रखे। जिस व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी होती है वह नकारात्मक विचारों वाला बन जाता है। बच्चों में आत्म विश्वास बढ़ाने के लिए हमें उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। आत्म विश्वास से भरपूर व्यक्ति उत्साह और उमंग में रहता है। आत्मविश्वास में पहाड़ को हिला देने वाली शक्ति होती है। आत्मविश्वास के बल पर मनुष्य अपनी सभी इच्छाओं और सपनों को सच कर सकता है। हर व्यक्ति को अपना डर दुर भगाकर अपने आत्म विश्वास को बढ़ाना चाहिए ताकि सफलता को आसानी से प्राप्त किया जा सके।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Self Confidence in Hindi – आत्मविश्वास पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Speech on Swami Vivekananda in Hindi – स्वामी विवेकानंद पर भाषण
Paragraph on Discipline in Hindi – अनुशासन पर अनुच्छेद
Mobile Phone Ke Labh Aur Hani Essay in Hindi – मोबाइल फोन के लाभ और नुकसान