Here you will get Paragraph and Short Industrial Safety Essay in Hindi Language for students of all Classes in 200 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में औद्योगिक सुरक्षा पर निबंध मिलेगा।
Industrial Safety Essay in Hindi Language – औद्योगिक सुरक्षा पर निबंध
Industrial Safety Essay in Hindi Language – औद्योगिक सुरक्षा पर निबंध ( 200 words )
आज के युग में बढ़ती उद्योगों की संख्या के साथ साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। काम के साथ साथ जोखिम भी बढ़ रहा है। उद्योग में काम करने वालों की सुरक्षा के लिए औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन बनाए जाते है जो मशीनों आदि से होने वाले हादसों में कमी करवाते हैं और सुरक्षा के सभी प्रबंध करते हैं। सुरक्षा प्रबंधन के साथ साथ प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत स्तर पर भी सुरक्षा का ध्यान ऱखना चाहिए क्योंकी आपकी अपनी सुरक्षा आपके अपने हाथ में हैं।
कर्मचारी जिस भी मशीन पर कार्य कर रहा है उसे उसके सही से प्रयोग करना आना चाहिए और मशीन की जानकारी होनी चाहिए। उद्योग में मशीन पर कार्य करते वक्त किसी से बात नहीं करनी चाहिए अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। उद्योगों मैं प्राथमिक चिकित्सा का सामान हमेशा उपलब्ध होना चाहिए। औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधन सुरक्षा के कुछ नियम भी बनाती है जिनका पालन करके दुर्घटना से बचा जा सकता है। औद्योगिक सुरक्षा कै अंदर रोजगार, दुर्घटना से सुरक्षा और कर्मचारी का स्वास्थय आता है जिसका ध्यान सभी को रखना चाहिए। औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधक को सुरक्षा के सभी माध्यम पता होने चाहिए और पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर होगा उद्योग से जुड़ी बातों का ग्यान तो नहीं होगा कोई भी नुकसान।
Industrial Safety Essay in Hindi Language – औद्योगिक सुरक्षा पर निबंध ( 400 words )
औद्योगिक सुरक्षा का अर्थ उद्योगों में होने वाली दुर्घटनाओं से कर्मचारियों की सुरक्षा करना है। निरंतर बढ़ रहे उद्योगों से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता जा रहा है इसलिए सुरक्षा के सभी प्रबंध करना आवश्यक हो गया है। सरकार द्वारा भी इसके लिए सख्त कानुन बनाए गए है। उद्योगों में अपने औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधक होते हैं जो सुरक्षा को नियम बनाते हैं जिनका पालन करके दुर्घटना और उनसे होने वाले नुकसानों को कम किया जा सकता है। सुरक्षा प्रबंधक को सुरक्षा को नए तरीको पता होने चाहिए और वह ऐसा होना चाहिए जो सही समय पर सही निर्णय ले सके।
व्यक्तिगत स्तर पर सुरक्षा-
उद्योग में ताम करते समय व्यक्ति को स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि अपनी खुद की सुरक्षा अपने हाथ में होती है। व्यक्ति जिस मशीन पर कीर्य करे उसे वह भली भाँति तरीके से चलानी आनी चाहिए और मशीन पर कार्य करते समय उसे किसी से बात नहीं करनी चाहिए क्योंकि नजर हटी तो दुर्घटना घटी। कर्मचारी को कार्य करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
औद्योगिक सुरक्षा के अंतर्गत-
औद्योगिक सुरक्षा के अंतर्गत दुर्घटना से सुरक्षा सो लेकर स्वास्थ्य और काम करने का वातावरण भी आता है। कर्मचारियों को कार्य करने के लिए अच्छा वातावरण मिलना चाहिए अन्यथा धुल और रसायनों से भरे वातावरण में कार्य करके वो बिमार पड़ जाऐंगे और उनकी मृत्यु हो जाएगी। रसायनों आदि से उनकी सुरक्षा भी औद्योगिक सुरक्षा का ही हिस्सा है।
औद्योगिक सुरक्षा की आवश्यकता-
उद्योगों में सुरक्षा बहुत ही आवश्यक है यदि ऐसा नहीं होगा तो बहुत से कर्मचारी दुर्घटना का शिकार हो जाऐंगे जिसे उद्योग के मालिक और कर्मचारी दोनों को नुकसान होगा। घायल कर्मचारी अपना वेतन और स्वास्थय दोनों खो देगा और उद्योग मालिक उसके इलाज पर पैसे खर्च करेगा और समय भी बर्बाद होगा और साथ ही एक कर्मचारी को भी खो देगा।
औद्योगिक सुरक्षा को लिए कदम-
फद्योगों में हादसे दो ही कारण से होते हैं या तो मशीन में खराबी के कारण या फिर कर्मचारी का लापरवाही या बिजली के करंट के कारण। औद्योगिक सुरक्षा प्रबंधक को चाहिए ति वह समय समय पर मशीनों की जाँच करवाता रहें और बिजली की सभी तारे सुरक्षित होनी चाहिए। बिजली की कोई भी तार बिना कोटिंग के नहीं होनी चाहिए। छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर हादसों से बचा जा सकता है। उद्योग में हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। किसी भी चलती मशीन में हाथ नहीं डालना चाहिए और मशीन को चालू करके कोई दुसरा कार्य नहीं करना चाहिए।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Industrial Safety Essay in Hindi Language – औद्योगिक सुरक्षा पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Essay on Plastic Pollution in Hindi – प्लास्टिक प्रदूषण पर निबंध
Essay on Noise Pollution in Hindi – ध्वनि प्रदूषण पर निबंध
Essay On Pollution in Hindi – प्रदूषण पर निबंध
Speech On Environment In Hindi – पर्यावरण पर भाषण
Environment Essay in Hindi – पर्यावरण पर निबंध
Essay on Environment Pollution in Hindi – पर्यावरण प्रदुषण विषय पर निबंध