Speech on Hindi Diwas in Hindi – हिंदी दिवस पर भाषण

Hindi Diwas Speech in Hindi. Hindi Diwas Par Bhashan. Here you will get Long and Short Speech on Hindi Diwas in Hindi Language for students of all Classes in 200 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में हिंदी दिवस पर भाषण मिलेगा।

Speech on Hindi Diwas in Hindi – हिंदी दिवस पर भाषण

Hindi Diwas Speech in Hindi – Short Speech on Hindi Diwas in Hindi Language – हिंदी दिवस पर भाषण ( 200 words )

भारत एक बहु भाषीय देश है जिसमें बहुत सी भाषाएँ बोली जाती है। हिंदी भारत की राजभाषा है और इसे यह दर्जा 14 सितंबर 1949 में मिला था। लोगों को हिंदी का महत्व समझाने और हिंदी को जन साधारण की भाषा बनाने के लिए राजभाषा प्रचार समीति द्वारा 1953 में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई। आज के समय में हिंदी अपना महत्व खो रही है। सभी सरकारी कामों में और आम बोलचाल में भी अंग्रेजी का प्रयोग करते हैं जिससे हिंदी भाषा के लुप्त होने का खतरा है। हिंदी दिवस एक दिन के लिए मनाया जाता है और उस दिन सभी लोग हिंदी का ही प्रयोग करते हैं। सभी सरकारी कार्य भी हिंदी में ही किए जाते हैं।

स्कूलों और कॉलेजों में भी हिंदी में निबंध लेखन और वाद विवाद की प्रतियोगिता करवाई जाती है। इस दिन बच्चों को हिंदी के उपकरणों और शब्दकोश को विषय में बताया जाता है। जो व्यक्ति अपने कार्य में हिंदी का प्रयोग अच्छे से करता है और लोगों को भी हिंदी बोलने के लिए प्रेरित करता है उसे सरकार द्वारा पुरूस्कार दिया जाता है। राजभाषा गौरव पुरूस्कार एक व्यक्ति को दिया जाता है जबकि राजभाषा कीर्ति पुरूस्कार किसी समीति या संगठन को दिया जाता है। हम सबको हिंदी बोलने में गौरव महसूस करना चाहिए और कहीं भी जाकर हिंदी से ही हमारे देश की पहचान करानी चाहिए ।

Hindi Diwas Par Bhashan – Speech on Hindi Diwas in Hindi in 400 words

भारत एक बहु भाषीय देश है जिसकी राज भाषा हिंदी है। हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है क्योंकि सन् 1949 में इसी दिन हिंदी भाषा को राज भाषा का दर्जा दिया गया था। सभी लोगों को हिंदी का महत्व बताने के लिए और हर क्षेत्र में हिंदी को प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समीति ने 1953 में 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। हमें हिंदी दिवस मनाने की जरूरत इसलिए महसूस हुई क्योंकि आज के समय में हिंदी अपना अस्तित्व खो रही है। लोग सामान्स बोलचाल में भी अंग्रेजी भाषा का प्रयोग करते है।

हिंदी के राष्ट्रीय भाषा होने के बावजूद भी सभी सरकारी कार्य अंग्रेजी भाषा में किए जाते हैं। बहुत से अंग्रेजी के शब्दों ने हिंदी के शब्दों का स्थान ले लिया है जिससे कि इसके लुप्त होने का खतरा है। हिंदी दिवस मनाकर हम लोगों को हिंदी के विषय के बारे में बता सकते है। उसके अपने शब्दकोश से लोगों को प्रिचित करा सकते है और लोगों में हिंदी का सम्मान बढ़ा सकते है। हिंदी भाषा अंग्रेजी और चीनी के बाद विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में चौथे स्थान पर हैं।

हिंदी दिवस के दिन लोगों को बोलचाल में हिंदी का प्रयोग करने के लिए कहा जाता है और बहुत से कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है। स्कूलों में भी हिंदी निबंध लेखन और हिंदी में वाद विवाद की प्रतियोगिता कराई जाती है। इस दिन सभी सरकारी कार्य भी हिंदी में ही किए जाते है। जौ लोग अपने कार्य में हिंदी का अच्छे से प्रयोग करते है और साथ ही दुसरों को भी हिंदी भाषा को अपनाने के लिए प्रेरित करते है उन्हे सरकार द्वारा पुरूस्कार भी दिया जाता है। पुरूस्कार भी दो तरह के है पहला राजभाषा गौरव पुरूस्कार जो कि किसी व्यक्ति को दिया जाता है और दुसरा राजभाषा कीर्ति पुरूस्कार जो कि किसी समिति या संगठन को दिया जाता है।

हिंदी दिवस एक दिन के लिए ही होता है और अगले दिन फिर से सभी हिंदी को भूल जाते है। हिंदी अपने ही देश में बेगानी सी होकर रह जाती है। जिस देश के लोग अपनी राष्ट्र भाषा को बोलने में गौरव न समझे वह देश कभी भी उन्नति नहीं कर सकता। सरकार को चाहिए कि वह सभी सरकारी कार्यों में हिंदी भाषा का प्रयोग बाध्य करे। किसी एक के हिंदी के महत्व को समझने से कुछ नहीं होगा। हम सबको मिलकर हिंदी को बोलचाल की भाषा बनाना होगा और उसका सम्मान करना होगा।

हम आशा करते हैं कि आप इस भाषण ( Speech on Hindi Diwas in Hindi – हिंदी दिवस पर भाषण ) को पसंद करेंगे।

Leave a Comment