यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में विज्ञान के चमत्कार निबन्ध मिलेगा। Here you will get Paragraph and Short Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi Language for School Students and Kids of all Classes in 400, 500 words.
Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi – विज्ञान के चमत्कार निबंध
Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi – विज्ञान के चमत्कार निबंध: भूमिका – आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान से निर्मित वस्तुएँ आज हम अपने चारों ओर देखते हैं। जीवन के हर क्षेत्र में विज्ञान के आविष्कारों ने मानव को प्रभावित किया है। हमें आज अपने चारों ओर विज्ञान के चमत्कार दिखाई देते हैं। कार, रेलगाड़ी वायुयान, सिनेमा, दूरदर्शन आदि विज्ञान के चमत्कार ही तो हैं । उन्नीसवीं सदी की असंभव बातें बीसवीं सदी में संभव हो सकीं।
लाभ – विज्ञान से अनेक लाभ है। मानव जीवन को यथासंभव सुख पहुँचाने के लिए विज्ञान का अनोखा योगदान है। बिजली विज्ञान की अनुपम देन है। बटन दबाते ही कमरा गरम और ठण्डा हो जाता है। बटन दबाते ही अलादीन के चिराग की तरह मिनटों में कई आदमियों का भोजन तैयार हो जाता है। वातानुकूलित कमरों में तो पहाड़ों का आनन्द घर में लिया जा सकता है। समय की बचत के लिए दूरभाष आदि कई साधन हैं। हम हजारों मील दूर बैठे मित्रों से आसानी से बातें कर सकते हैं। दूरी को कम करने के लिए हमारे पास कार, गाड़ी, वायुयान आदि है। हम प्रातः का नाश्ता दिल्ली में, दोपहर का भोजन लण्डन में और शाम की चाय न्यूयार्क में पी सकते हैं। आजकल तो राकेट के द्वारा चन्द्रलोक की यात्रा भी कर सकते हैं।
बढ़ती आबादी की माँगों को पूरा करने के लिए हमारे पास कई कारखाने हैं। थोड़ी देर में कपड़ा, साइकिल आदि प्रचुर मात्रा में तैयार हो जाते हैं। आधुनिक ढंग से कृषि करके अधिक से अधिक अनाज उपजाया जाता बढ़ती हुई बीमारियों पर काबू पाने के लिए नई दवाइयाँ बनाई जा रही है। चेचक, टी०बी० आदि बिमारियों पर काबू पाया गया है। एक्सरे मशीन द्वारा शरीर के अन्दर का चित्र ले लिया जाता है। कैंसर पर काबू पाने के लिए। अनुसंधान कार्य चल रहे हैं।
हानियाँ – जहाँ विज्ञान से अनेक लाभ हैं, वहाँ कई हानियाँ भी हैं। अधिक वाहनों एवं कारखानों के कारण वातावरण दूषित होता जा रहा है। साथ ही जल और वायु प्रदूषित होते जा रहे हैं। आराम देय वस्तुओं की अधिकता के कारण मानव आलसी बनता जा रहा है। अणु बम ने तो मानव को सर्वनाश के कगार पर खड़ा कर दिया है। लोभ और लालच ने मानव को स्वार्थी एवं ईष्र्यालु बना दिया है। अब वह मानवता से कोसों दूर चला गया है। बेकारी बढ़ रही है। अमीर अधिक अमीर बनता जा रहा है और निर्धन अधिक निर्धन होता जा रहा है। मानव अब अनात्मवादी बन कर रह गया है।
उपसंहार – आज मनुष्य को विज्ञान की उपयोगिता और महत्व को समझते हुए इस पर नियंत्रण रखना है। उसे इसका दास न बन कर स्वामी बनना है। उसे विज्ञान के साथ साथ आध्यात्मिकता के विकास की ओर भी ध्यान देना होगा।
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Vigyan Ke Chamatkar Essay in Hindi – विज्ञान के चमत्कार निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles:
Wonders of Science Essay in Hindi – विज्ञान के चमत्कार पर निबंध
Essay on Science and Technology in Hindi – विज्ञान और तकनीकी पर निबंध
Essay on Doctor in Hindi – डॉक्टर पर निबंध
Essay on Nurse in Hindi – नर्स पर निबंध
Essay On Mere Jeevan Ka Lakshya Doctor In Hindi – मेरे जीवन का लक्ष्य डॉक्टर पर निबंध