Get information about Baisakhi in Hindi. Here you will get Paragraph and Short Essay on Baisakhi in Hindi Language for students of all Classes in 100, 200 and 400 words. यहां आपको सभी कक्षाओं के छात्रों के लिए हिंदी भाषा में बैसाखी त्यौहार पर निबंध मिलेगा।
Essay on Baisakhi in Hindi – बैसाखी त्यौहार पर निबंध
Short Essay on Baisakhi in Hindi – बैसाखी त्यौहार पर निबंध ( 100 words )
बैशाखी हरियाणा और पंजाब में मनाया जाने वाला एक प्रमुख त्योहार है। यह हर साल 13 अप्रैल को मनाया जाता है। यह फसलों की कटाई का त्योहार है और इसी दिन से गेहूँ की फसल की कटाई शुरू होती है। इस दिन किसान बहुत प्रसन्न नजर आते हैं। इस दिन लोग नदियों में जाकर स्नान करते हैं और अपने पवित्र ग्रंथो का पाठ करते हैं। यह सिक्खों के लिए आपसी एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन लोग आग जलाकर उसके चारों तरफ गिद्धा और भंगड़ा करते है। हिंदुओं के अनुसार इस दिन गंगा नदी स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थी।
Short Essay on Baisakhi in Hindi Language – बैसाखी त्यौहार पर निबंध ( 200 words )
बैशाखी पूरे देश मैं मनाया जाने वाला त्योहार है पर हरियाणा और पंजाब में यह बहुत धुमधाम से मनाया जाता है। यह हर साल 13 अप्रैल को मनाया जाता है पर कभी कभी यह 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह फसलों से जुड़ा हुआ त्योहार है। इस पर्व से ही गेहूँ की फसल की कटाई आरंभ होती है और किसान बहुत खुश नजर आते हैं। लोग आग जलाकर उसके चारों तरफ भंगड़ा और गिद्धा करते हैं। इस दिन लोग पवित्र नदियों में जाकर स्नान करते हैं और नदी किनारे लगे मेलों का भी आनंद लेते हैं।
यह दिन सिक्खों के लिए भी विशेष है क्योंकि इस दिन सिक्खों के अंतिम गुरू ने उन्हें 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की थी। हिंदुओं में प्राचीन कथा के अनुसार मानना है कि इस दिन ही गंगा नदी स्वर्ग से पृथ्वी पर आई थी इसलिए इस दिन गंगा नदी में स्नान करने का भी महत्व है। इस दिन घरों में तरह तरह के व्यंजन और मिठाई बनाई जाती है। लिश्तेदारों में भी मिठाई बाँटी जाती है। बैशाखी को वैशाखी भी कहा जाता है और इस दिन सिक्ख समुदाय के लोगों की खुशी देखते ही बनती है।
Essay on Baisakhi in Hindi Language – बैसाखी त्यौहार पर निबंध ( 400 words )
समय – भारत त्योहारों का देश है। इसमें शायद ही कोई ऐसा महीना हो जब कोई त्योहार न मनाया जाता हो। वैसाखी का त्यौहार वैशाख के महीने का सक्रांति को मनाया जाता है। यह उत्सव प्रायः 13 अप्रैल को ही होता है। धार्मिक उत्सव – यह उत्सव प्रमुख रूप में धार्मिक उत्सव है। इस दिन सूर्य – वर्ष का आरम्भ होता है। यही कारण है की व्यापारी आदि इसी दिन अपने नए हिसाब – किताब आरम्भ करते हैं। सिक्ख धर्म में भी इस उत्सव का बड़ा महत्त्व है। इस दिन गुरू गोबिन्द सिंह ने खालसा धर्म की स्थापना करके देश का उपकार किया था।
राजनीतिक उत्सव –
वैशाखी के त्यौहार का राजनीतिक रूप से भी बड़ा महत्व है। 13 अप्रैल, 1919 को वैशाखी के दिन जलियाँवाला बाग़ में शान्तमय ढंग से सभा में सम्मिलित लोगों पर गोली चलाकर हज़ारों मासूम स्त्री, पुरुषों, बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को मृत्यु की गोद में सुला दिया गया था। अतः इस दिन उन शहीदों को भी जलियाँवाला बाग़ में श्र्धांजलि दी जाती है।
कृषि उत्सव –
यह उत्सव मुग़ल: कृषि उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर आषाढ़ी फ़सल, जो विशेष रूप से गेहूँ की फ़सल है, पक कर तैयार हो जाती है। अतः उसकी ख़ुशी में किसान नाचते हैं, झूमते हैं। वे इसी दिन फ़सल की कटाई भी आरम्भ करते हैं।
मनाने की विधि –
इस दिन नदीयों, तालाबों आदि पर स्नान करना मंगलकारी माना जाता है। लोग इस अवसर पर दान – पुण्य भी करते हैं, पूजा – पाठ का भी आयोजन होता है। ग्रामों में इसे मनाने का अलग हे ढंग है। यहाँ भंगड़ा डाला जाता है, गिद्दा होता है, कुश्तियों का भी आयोजन होता है, बैलगाड़ीयों की दौड़ें होती हैं। गुरुद्वारों में अखण्ड – पाठ आदि का आयोजन होता है।
वर्तमान स्थिति –
वर्तमान काल में इस मेले का महत्व काफ़ी कम हो गया है। ऐसा लगता है कि यह मेला एक संकुचित क्षेत्र में ही मनाया जाता है। परन्तु गुरुद्वारों में पहले की तरह ही आयोजन होते हैं। गाँवों में भी इसका जोश बना हुआ है, पर शहरी क्षेत्र में इसकी चकाचौंध कम हो गई है। नहरों, तालाबों आदि पर स्नान करने वालों की भीड़ बहुत कम हो गई है।
दान-पुण्य तो नाम-मात्र का रह गया है। वास्तव में लोगों की श्रद्धा ही इस पर्व में नहीं रही। लोग जिस जोश के साथ अंग्रेज़ी नववर्ष को मनाकर अपनी ग़ुलामी की याद ताज़ा करते हैं, यदि उसी जोश से अपने नववर्ष को भी मनाएँ तो क्या ही अच्छा हो!
हम आशा करते हैं कि आप इस निबंध ( Essay on Baisakhi in Hindi – बैसाखी त्यौहार पर निबंध ) को पसंद करेंगे।
More Articles :
Lohri in Hindi – लोहड़ी पर निबंध
26 January Republic Day Speech In Hindi – गणतंत्र दिवस पर भाषण
Short Essay on Republic Day in Hindi – गणतंत्र दिवस पर लघु निबंध